10.5 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमोदी ने रोक दी वैश्विक तबाही... रूस का नाम लेकर CIA चीफ...

मोदी ने रोक दी वैश्विक तबाही… रूस का नाम लेकर CIA चीफ ने भारत का माना लोहा

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के डायरेक्टर विलियम बर्न्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों का रूस पर प्रभाव पड़ा। इससे यूक्रेन युद्ध के दौरान एक वैश्विक आपदा को टाला जा सका है। अमेरिकी मीडिया पीबीएस को दिए इंटरव्यू में विलियम बर्न्स ने कहा कि मुझे लगता है यह काफी उपयोगी रहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग ने परमाणु हथियारों के उपयोग के बारे में अपनी चिंताओं को उठाया है। मुझे लगता है कि इसका रूस पर प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि धमकियां देना सिर्फ डराने की कोशिश होती है। आज हमें यूक्रेन के खिलाफ टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन के इस्तेमाल की योजना के कोई स्पष्ट सबूत नहीं दिखता है।

यूक्रेन युद्ध को लंबा चलाना चाहते हैं पुतिन
सीआईए प्रमुख का बयान ऐसे वक्त आया है, जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 3 दिसंबर को स्वीकार किया था कि इस संघर्ष में थोड़ा और समय लगने वाला है। उन्होंने परमाणु युद्ध के खतरे के बढ़ने की भी चेतावनी दी थी। क्रेमलिन में रूसी मानवाधिकार परिषद की बैठक में पुतिन ने कहा था कि रूस सभी उपलब्ध संसाधनों के साथ लड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह रूस के परमाणु शस्त्रागार को उकसावे के बजाए बचाव का उपाय मानते हैं। इस बैठक में पुतिन ने रूस के परमाणु हथियारों के इस्तेमाल करने के सिद्धांत की भी व्याख्या की।

परमाणु युद्ध पर पहले ही धमकी दे चुके हैं पुतिन
पुतिन ने कुछ दिनों पहले ही धमकी दी थी कि रूस पर परमाणु हमला करने वाले देश का नामोंनिशान मिटा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अब रूस भी अपने दुश्मन पर पहले हमला करने की अमेरिका वाली रणनीति अपना सकता है। यह सिर्फ अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए किया जाएगा। पुतिन ने यह भी ऐलान किया है कि रूस किसी भी परिस्थिति में पहले परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगा। इसका मतलब यह है कि हम हमला होने की स्थिति में जवाबी कार्रवाई के हालात में भी मुश्किल से ही रहेंगे। अगर हमारे क्षेत्र पर हमला होता है तो जवाबी कार्रवाई की संभावना बहुत सीमित होगी।

भारत शुरू से ही बातचीत का कर रहा समर्थन
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत शुरू से ही बातचीत और कूटनीति के इस्तेमाल का आह्वान करता रहा है। 16 दिसंबर को व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत और कूटनीति के अपने आह्वान को दोहराया था। समरकंद में भी पुतिन से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि आज का युग युद्ध का नहीं है। इस पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने जवाब दिया था कि मैं यूक्रेन संघर्ष पर आपकी स्थिति के बारे में जानता हूं। मैं आपकी चिंताओं के बारे में जानता हूं। हम चाहते हैं कि यह सब जल्द से जल्द खत्म हो।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...