27.2 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़दो साल बाद थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह व आम सभा

दो साल बाद थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह व आम सभा

Published on

भोपाल

रविवार को बीएचईएल कल्चरल हॉल में थ्रिफ्ट सोसायटी द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह एवं 53वी आम सभा का आयोजन किया गया । समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में बीएचईएल भोपाल एवं झांसी के कार्यपालक निदेशक विनय निगम व विशिष्ट अतिथि बीएचईएल लेडीज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती नविता निगम थी । कोरोना काल के कारण विगत दो वर्षों से लंबित प्रतिभा सम्मान समारोह आज मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के कर कमलों द्वारा करीब 270 सदस्यों एवं उनके बच्चों को सम्मान कर सम्पन्न किया गया ।

पहली बार संस्था द्वारा भेल में उत्कृस्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया । एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि संस्था 89 करोड़ से बढ़कर 130 करोड़ की हो गई है और इस साल लाभ 3.68 करोड़ का हुआ है। अध्यक्ष बसंत कुमार ने इस साल मिलने वाले अंतरिम लाभांश की घोषणा की उन्होंने बताया कि सभी शेयरधारकों को पिछले वर्ष की तुलना में 1 प्रतिशत बढ़ाकर 13 प्रतिशत के हिसाब से एक करोड 37 लाख रुपये नववर्ष के अवसर पर सभी सदस्यों को खाते में पहुंचाया जाएगा।

उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि जो भी कठिन समय है उन सब से हम मिलकर बाहर निकलेंगे और थ्रिफ्ट सोसायटी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे. मुख्य अतिथि श्री विनय निगम ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि कैसे थ्रिफ्ट सोसायटी ने सभी सदस्यों का ख्याल रखा है और उनके दुख सुख में काम आई है । आम सभा की कार्यवाही हुई जिसमें सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए । समारोह में थ्रिफ्ट के संचालक और सदस्यगण मौजूद थे ।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...