11 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयAliens को लेकर पेंटागन का सबसे बड़ा खुलासा, दुनिया रह गई हैरान

Aliens को लेकर पेंटागन का सबसे बड़ा खुलासा, दुनिया रह गई हैरान

Published on

वॉशिंगटन,

पेंटागन ने एक बार फिर अपने खुलासे से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है. उसने ऐसी बात कही है, जिसे मानने के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक और लोग तैयार नहीं है. लोगों का मानना है कि अमेरिका एलियन (Alien) और उनके एलियनशिप (Alienship) यानी UFO को लेकर कुछ छिपा रहा है.

पेंटागन ने एक लंबी-चौड़ी जांच के बाद कहा कि आजतक अंतरिक्ष से आने वाले एलियन और UFO के कोई सबूत नहीं मिले हैं. इससे यह पता चलता है कि एलियन कभी धरती पर आए ही नहीं. न ही उनके यानों ने पृथ्वी पर कहीं क्रैश लैंडिंग की है. यह बात पेंटागन के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कही है.

पेंटागन लगातार ऐसी घटनाओं की जांच कर रहा है, जिसमें एलियन यानों के दिखने की रिपोर्ट्स आई हैं. चाहे वह अंतरिक्ष में दिखे हों, आसमान में या फिर समुद्र में जाते या निकलते हुए. ऐसी सैकड़ों रिपोर्ट्स की जांच अब भी चल रही है. लेकिन अभी तक पेंटागन को एलियन और उनके स्पेसशिप यानी UFO के आने-जाने, पृथ्वी पर लैंडिंग या टेकऑफ के सबूत नहीं मिले हैं.

पेंटागन को नहीं मिले एलियन या UFO के सबूत
पेंटागन का कहना है कि ऐसे प्रमाण हैं ही नहीं कि ये बात पता चले कि इंटेलिजेंट एलियन जीवन धरती पर आती-जाती हो. या फिर यहां रहती हो. पेंटागन में इंटेलिजेंस एंड सिक्योरिटी विभाग में डिफेंस के अंडर सेक्रेटरी रोनैल्ड मॉल्ट्री ने कहा कि मैंने अभी तक ऐसी कोई चीज नहीं देखी है. न ही एलियन स्पेसशिप कहीं क्रैश हुए हैं, न ही इस तरह की कोई घटना कहीं दुनिया में हुई है.

पेंटागन कह रहा- हम कैसे मान ले एलियन आए थे
पेंटागन में बने नए ऑल डोमेन एनोमली रेजोल्यूशन ऑफिस (AARO) के डायरेक्टर सॉन कर्कपैट्रिक इससे उलटा कहते हैं. वो मानते हैं कि हो सकता है कि एलियन धरती पर आए हों. लेकिन हमें इसकी जांच साइंटिफिक तरीके से करनी होगी. एक्स्ट्राटेरेस्ट्रियल लाइफ हो सकती है लेकिन बिना सबूतों के हम इस बात को मान नहीं सकते. हम लगातार इस तरह की चीजों की जांच कर रहे हैं. जब तक हम पुख्ता नहीं हो जाते, हम कैसे मान लें कि एलियन आए थे.

साइंटिफिक जांच के बाद ही करेंगे खुलासा
सॉन कर्कपैट्रिक कहते हैं कि बतौर फिजिसिस्ट मुझे हर चीज की जांच साइंटिफिक तरीके से करनी होती है. एलियन मामलों की जांच भी ऐसे ही करेंगे. सही फैसला डेटा और साइंटिफिक मेथड के हिसाब से ही होगा. AARO का गठन इसलिए किया गया ताकि वो अमेरिकी मिलिट्री कैंपों, प्रतिबंधित वायुक्षेत्रों और जरूरी स्थानों पर एलियन या ऐसे किसी भी वस्तु के आने की जांच करेगा. ताकि अमेरिकी सैन्य ऑपरेशंस और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा न हो.

पहले अमेरिका ने कहा था- दिखे थे UFO
पिछले साल अमेरिका की एक सरकारी रिपोर्ट थी, जिसमें कहा गया था कि साल 2004 तक 140 मामले सामने आए थे, जिसमें एलियन स्पेसशिप देखे गए थे. इन घटनाओं की रिपोर्ट अमेरिकी मिलिट्री ने की थी. अमेरिका इस प्रक्रिया को अनआइडेंटिफाइड एरियल फेनोमेना (UAP) कहता है. इनके अलावा 143 ऐसी घटनाएं अलग-अलग स्थानों से रिपोर्ट की गई थीं. इससे पहले 1969 में ऐसी ही जांच शुरू की गई थी. जिसका नाम था प्रोजेक्ट ब्लू बुक (Project Blue Book). इसमें 12,618 बार UFO देखे गए थे. जिसमें से 701 घटनाओं का कोई खुलासा नहीं हो पाया.

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...