भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल भोपाल कारखाने में गत 18 दिसंबर को थ्रिफ्ट की आमसभा में सुरक्षा का दायित्व संभाल रही सीआईएसएफ का हस्तक्षेप किसी के गले नहीं उतर रहा है । बल्कि आम कर्मचारी यह सोचने पर मजबूर हो गया है कि जिस मामले में सुरक्षा से जुड़ा कोई मामला ही नहीं था तो फिर किसके इशारे पर सीआईएसएफ के जवान आमसभा में पहुंचकर हस्तक्षेप कर रहे थे इसको लेकर भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री कमलेश नागपुरे कर्मचारियों के साथ प्रेरणा भवन पहुंचे । उन्होंने अपर महाप्रबंधक आरिफ सिद्दीकी से शिकायत भी की ।
गौरतलब है कि 6 माह पूर्व भेल की प्रतिनिधि यूनियन के एक वरिष्ठ नेता पर ढ़ाई नंबर ब्लॉक में हमला हुआ था और भेल के फाउंड्री गेट पर कॉफी झूमाझटकी व मारपीट का मामला भी हुआ था । श्री नागपुरे ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि गत 18 दिसंबर को भेल के कल्चरल हाल में थ्रिफ्ट संस्था की आमसभा में भेल प्रबंधन के अधिकारी के इशारों पर सीआईएसएफ ने भेल कर्मचारी सदस्यों के साथ सवाल पूछने पर धक्का मुक्की की । यह भेल के कर्मचारी संस्था के सदस्य भी हैं।
इन्हें जबरदस्ती हाथ पकड़ कर बाहर निकालने की घटनाओं से नाराज होकर कर्मचारियों ने सोमवार को प्रेरणा भवन पर इक_ा होकर प्रबंधन से उस अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की तथा जिस अफसर द्वारा यह हाल आवंटित किया गया उस पर पर भी कार्रवाई की मांग की । श्री नागपुरे ने सवाल किया है कि भेल के किस अधिकारी के कहने पर सीआईएसएफ के द्वारा धक्का मुक्की का कार्य किया गया जो भेल के इतिहास में दुर्भाग्यपूर्ण है ।
यहां अपने ही कर्मचारियों के साथ भेल के अधिकारियों के इशारे पर दुर्व्यवहार हुआ है । इस घटना से आहत सैकड़ों कर्मचारियों ने प्रेरणा भवन में अधिकारी आरिफ अहमद सिद्दीकी से कड़ी कार्रवाई की मांग की । श्री नागपुरे ने सवाल खड़ा किया है कि प्रबंधन द्वारा जब कल्चरल हाल किसी संस्था को अलाट किया जाता है तो क्या उसकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी सीआईएसएफ की होती है या फिर ऑर्गेनाइजर की होती है ।
जबकि कारखाने के अंदर 20 जून को कार्यरत कर्मचारियों पर प्राणघातक हमले में प्रबंधन ने अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की । उस समय भी प्रबंधन के द्वारा हमलावरों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई और ना ही सीआईएसएफ को बोलकर उन्हें रोका गया, कारखाने के अंदर इस बात को लेकर काफी आक्रोश है कि जिस तरह की घटना प्रबंधन के अधिकारी द्वारा कल्चरल हाल में कराई गई कहीं ना कहीं यह कर्मचारी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है प्रबंधन से पुन: कड़ी कार्रवाई कार्रवाई करने की मांग की।
