11 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन की राजधानी पर 13 घंटे में कब्जा करना चाहते थे पुतिन,...

यूक्रेन की राजधानी पर 13 घंटे में कब्जा करना चाहते थे पुतिन, 10 महीने से लड़ रहे जंग

Published on

मॉस्को

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अपने 10 महीने पूरे करने की तरफ बढ़ रहा है। लड़ाई अब फरवरी, मार्च जितनी तेज तो नहीं है लेकिन ड्रोन हमले अभी भी जारी हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अंदाजा नहीं था कि यह जंग इतनी लंबी चलेगी। कहा तो यहां तक जा रहा है कि पुतिन की योजना हमले के सिर्फ 13 घंटों के भीतर कीव पर कब्जे की थी। रूस के कुछ अंदरूनी दस्तावेजों से पता चला है कि पुतिन को अपनी सेना पर इतना भरोसा था कि उनकी योजना कीव पर एक दिन से भी कम समय में कब्जा कर लेने की थी।

डेलीस्टार की रिपोर्ट के अनुसार, 10 महीने की भयानक लड़ाई के बाद युद्ध की शुरुआती योजना में कीव पर हमला करने वालों के लिए ‘सैन्य मदद’ का कोई संकेत नहीं मिलता। योजनाओं से पता चलता है कि बेलारूसी सीमा के अपने शुरुआती बिंदु से 140 मील की यात्रा करने के बाद दोपहर 2:55 बजे तक सैनिक कीव के किनारे पर होंगे। लेकिन 13 घंटे में राजधानी पर कब्जा कर लेने के बजाय रूसी सैनिकों के हमले की सभी योजनाएं एक-एक कर विफल होती चली गईं।

24 घंटे दर्द से तड़पता रहा रूसी सैनिक
रिपोर्ट में कहा गया है कि यूक्रेन में भेजे गए सैनिकों के लिए ‘किसी तरह के उपकरण या सैन्य मदद’ की योजना नहीं थी। एक रूसी सैनिक ने कीव से 90 मील दूर हुई मुठभेड़ के अपने भयानक अनुभव को साझा किया है। सैनिक ने कहा, ‘घात लगाकर किए गए हमले में मैं घायल हो गया। मैंने अपना एक पैर खो दिया था और 24 घंटों के लिए मैं एक मैदान में पड़ा हुआ था और मदद के लिए अपनी यूनिट का इंतजार कर रहा था।’

एंटी-टैंक हथियारों से लैस यूक्रेन से हुआ रूस का सामना
उसने बताया कि सैनिकों को पहली बार बेलारूस की सीमा पार करने के 13 घंटे बाद ही यूक्रेन के बाहरी इलाकों तक पहुंचने का आदेश दिया गया था लेकिन वे आगे नहीं बढ़ पाए। ऐसा प्रतीत होता है कि रूसी सेना सिर्फ चेर्निहाइव तक ही पहुंच पाई थी जहां कीव की ओर भेजे गए 30 हजार रूसी सैनिकों को एंटी-टैंक हथियारों से लैस यूक्रेनी सेना का सामना करना पड़ा। रूस अपने ‘आधे दिन के युद्ध’ को लेकर इतना आश्वस्त था कि उसने कथित तौर पर नेशनल गार्ड और पुलिस को भी रवाना कर दिया था ताकि कीव पर कब्जे के बाद भीड़ को काबू में किया जा सके।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...