25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यसरकारी अस्पताल में भ्रष्टाचार-वसूली पर भड़के डेप्युटी CM बृजेश पाठक, 2 डॉक्टर...

सरकारी अस्पताल में भ्रष्टाचार-वसूली पर भड़के डेप्युटी CM बृजेश पाठक, 2 डॉक्टर समेत 6 कर्मचारी होंगे बर्खास्त

Published on

गोंडा

गोंडा जिला महिला अस्पताल में फैले भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और अव्यवस्थाओं को लेकर डेप्युटी सीएम बृजेश पाठक ने बड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। जिला महिला अस्पताल की सीएमएस, एक डॉक्टर, एक स्टाफ नर्स के खिलाफ कड़ी कारवाई करने के दिए निर्देश है। वहीं दोषी दो चिकित्सकों सहित 6 कर्मियों को बर्खास्त करने के लिए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को दिया निर्देश। दरअसल, बृजेश पाठक को पिछले कई दिनों से जिले के महिला अस्पताल में फैले भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं को लेकर के लगातार शिकायत मिल रही थी। इसको लेकर उन्होंने जिले स्तर पर और शासन स्तर पर जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर बड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए यह सारी जानकारी दी है।

कुछ महीने पहले डेप्युटी सीएम बृजेश पाठक ने गोंडा दौरा किया था। उन्होंने जिला अस्पताल के साथ-साथ जिला महिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया था। तब भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और लापरवाही की शिकायत मिली थी। इसी आधार पर उन्होंने ने जिला अस्पताल के सीएमएस, सीएमओ और महिला अस्पताल की सीएमएस को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए थे।

फटकार के बाद भी नहीं दिखा था सुधार
इन निर्देशों के बावजूद भी महिला अस्पताल की व्यवस्थाएं न तो सुधर रही थी और न ही भ्रष्टाचार की शिकायतें कम हो रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए डेप्युटी सीएम बृजेश पाठक ने इस कार्यवाही को तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को निर्देश जारी कर दिए हैं।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this