24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्य'शाहरुख को जिंदा जला दूंगा, भगवा का अपमान...', अयोध्या के संत की...

‘शाहरुख को जिंदा जला दूंगा, भगवा का अपमान…’, अयोध्या के संत की धमकी

Published on

नई दिल्ली,

शाहरुख खान की फिल्म पठान पर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में फिल्म से बेशर्म रंग गाने को हटाने की मांग को लेकर NHRC में याचिका दी गई थी. वहीं अब अयोध्या के संत ने एक विवादित बयान दे डाला है. फिल्म का विरोध करते हुए संत जगतगुरु परमहंस आचार्य ने शाहरुख खान की चमड़ी उधेड़ने तक की बात कह डाली है.

संत ने दी धमकी
अयोध्या की संत जगतगुरु परमहंस आचार्य ने फिल्म पठान का विरोध करते हुए कहा कि फिल्म पठान में भगवा रंग का अपमान किया गया है. ये एक सोची समझी रणनीति के तहत हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने के लिए, पैसा कमाने का लोगों ने धंधा बना लिया है. ये फिल्म जिहाद है यह रणनीति तैयार करके किया जाता है इसलिए आज हमने शाहरुख खान का पोस्टर जलाया है और मैं ढूंढ रहा हूं जिस दिन शाहरुख खान मिल गया उस जिहादी को जिंदा जला दूंगा

साथ ही संत परमहंस ने धमकी देते हुए एक बड़ा विवादित बयान दिया. उन्होंने कहा कि शाहरुख खान जिस दिन मुझे मिल गया, चमड़ी उधेड़ कर जिंदा जला दूंगा. मेरे आदमी मुंबई में ढूंढ रहे हैं. अगर हमसे पहले कोई कोई उसे मिल जाए और कोई सनातनी शेर उनको जिंदा जला दे, तो उसके परिवार की आर्थिक मदद मैं करूंगा. यही नहीं तीन खानों को मैंने चिन्हित कर लिया है. पहले शाहरुख खान फिर आमिर खान और उसके बाद सलमान खान, इन सब के लिए सजा-ए-मौत मैंने तय कर ली है.

भगवा के बिना किसी का अस्तित्व नहीं
संत परमहंस ने कहा- जलाने के पहले उसकी चमड़ी उधेड़ करके उसको दिखाऊंगा, अगर तुम्हें भगवा से नफरत है तो तुम्हारी धमनियों में बहने वाला रक्त यह क्यों तुम्हारी धमनियों में बह रहा है. इसका रंग भी तो भगवा है, भगवा के बिना किसी का अस्तित्व नहीं हो सकता. भगवान सूर्य का रंग है, अग्नि का रंग है, भगवा शांति का प्रतीक है और सभी सनातन धर्म के मानने वाले आन बान शान है. स्वाभिमान का प्रतीक है भगवा. भगवा का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

संत ने शाहरुख को दिया चैलेंज
संत ने आगे कहा- शाहरुख खान को मैं तो ढूंढ रहा हूं हमारे बंदे मुंबई में लगे हुए हैं जिस दिन यह मिला उसको मैं जिंदा जला दूंगा. अगर हम से पहले किसी हिंदू शेर ने जला दिया उसका मुकदमा मैं स्वयं लडूंगा. उसके परिवार की आर्थिक मदद मैं करूंगा और कोई भी अगर सनातन का अपमान करेगा तो पलटवार होगा. शाहरुख खान का मजहब तो इस्लाम है आज तक उन्होंने अपने मजहब पर ना तो कोई वेब सीरीज और ना कोई फिल्म बनाई. मैं चैलेंज करता हूं हलाला पर बनाकर दिखा दे, तीन तलाक पर बनाकर दिखा दे, पैगंबर मोहम्मद की जीवनी पर बना कर दिखा दे. पता नहीं 5 मिनट के अंदर कितने टुकड़े होंगे कोई गिन नहीं पाएगा. केवल इनको पता है हिंदू मानवतावादी है, इसलिए उनका मजाक उड़ाओ और पैसा कमाओ इसलिए हम सब का सम्मान करते हैं.

संत परमहंस ने कहा- जो सनातन की आस्था का मजाक बनाएगा अपमान करेगा उस पर पलटवार होगा. इन जिहादी राक्षसों का वध हम लोग भी अब शुरू करेंगे. इसकी शुरुआत आमिर खान से शाहरुख खान से सलमान खान से होगी. बता दें इससे पहले हिंदू महासभा ने भी दीपिका की भगवा बिकिनी पर आपत्ति जताई थी. वहीं आरटीआई एक्टीविस्ट दानिश खान ने उसे मुस्लिमों का चिश्ती रंग बताया था.

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...