29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यभारतीय महिला के पास नहीं थे खाने के पैसे, 500 मांगने पर...

भारतीय महिला के पास नहीं थे खाने के पैसे, 500 मांगने पर लोगों ने दिए 50 लाख

Published on

नई दिल्ली ,

केरल में आर्थिक तंगी से गुजर रही एक महिला की अजनबियों ने दिल खोलकर मदद की. सोशल मीडिया पर क्राउडफंडिंग के जरिए महिला को 50 लाख रुपये से अधिक का डोनेशन मिला है. वह अपने बच्चों की टीचर के पास 500 रुपये उधार मांगने गई थी. बाद में उसी टीचर ने महिला की मदद के लिए क्राउडफंडिंग अभियान शुरू किया.

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, 46 साल की सुभद्रा पति की मौत के बाद गुजारा करने के लिए संघर्ष कर रही थीं. उनके पास बच्चों को खाना-खिलाने तक के पैसे नहीं थे. ऐसे में उन्होंने अपने बच्चों की महिला टीचर से 500 रुपये उधार मांगे.

सुभद्रा की हालत देखकर वो टीचर भावुक हो गईं और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक क्राउडफंडिंग अभियान शुरू कर दिया, ताकि कुछ अधिक पैसे जुटाकर उनकी मदद की जा सके. बताया गया है कि सोमवार तक सुभद्रा को क्राउडफंडिंग से 54 लाख 30 हजार रुपये मिल चुके थे.

सुभद्रा नौकरी नहीं कर सकती थीं क्योंकि उनके तीन बेटों में सबसे छोटे को ‘सेरेब्रल पाल्सी’ (Cerebral Palsy) की समस्या है. ऐसे में उस बच्चे की निरंतर देखभाल की आवश्यकता होती है.

बीते शुक्रवार को सुभद्रा स्थानीय स्कूल की टीचर गिरिजा हरिकुमार के पास मदद के लिए पहुंचीं थीं, क्योंकि उनके बच्चों के पास खाने के लिए कुछ नहीं था. सुभद्रा की बात सुनकर गिरिजा ने उन्हें 1,000 रुपये दिए. इसके बाद टीचर गिरिजा सुभद्रा के घर गईं और पाया कि वे सच में बहुत गरीबी में जीवन व्यतीत कर रही थीं.

रसोई में मुट्ठी भर अनाज था
गिरिजा कहती हैं- रसोई में मुट्ठी भर अनाज था और बच्चों के पास खाने के लिए कुछ नहीं था. मैंने सोचा कि सुभद्रा को छोटी रकम देने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि यह परिवार के लिए अपर्याप्त होगा. इसलिए क्राउडफंडिंग अभियान शुरू किया, ताकि बड़ी रकम इकट्ठी की जा सके.

गिरिजा हरिकुमार ने सुभद्रा के परिवार की हालत के बारे में फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी. इस पोस्ट में उन्होंने लोगों से सुभद्रा की मदद करने की अपील की. पोस्ट में सुभद्रा के बैंक खाते की डिटेल भी दी गई थी. देखते ही देखते पोस्ट वायरल हो गई और सुभद्रा के खाते में 50 लाख रुपये से अधिक आ गए. अजनबियों ने उनके खाते में जमकर दान किया.

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...