29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिराहुल को मंडाविया के लेटर पर भड़की कांग्रेस, कोरोना को लेकर लगाई...

राहुल को मंडाविया के लेटर पर भड़की कांग्रेस, कोरोना को लेकर लगाई सवालों की झड़ी

Published on

नई दिल्ली,

कोरोना के बढ़ते हुए केसों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी पर सियासत गरमा गई है. मनसुख मंडाविया ने इस चिट्ठी में राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की मांग की है. इतना ही नहीं मंडाविया ने अपील की है कि अगर यात्रा में इन प्रोटोकॉल का पालन न हो सके, तो इसे देशहित में रोक दिया जाए. स्वास्थ्य मंत्री की इस चिट्ठी के बाद मोदी सरकार और मनसुख मंडाविया कांग्रेस नेताओं के निशाने पर आ गई. कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी सरकार भारत जोड़ो यात्रा में जनता के समर्थन को देखते हुए बौखला गई है. इसलिए यात्रा को रोकना चाहती है.

लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है बीजेपी- कांग्रेस
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखलाए हुई है. आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा तरह-तरह के सवाल उठा रही है. उन्होंने पूछा कि क्या गुजरात चुनाव में PM मोदी मास्क लगाकर, सारे प्रोटोकॉल मानते हुए घर-घर गए थे?

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा 21 दिसंबर की सुबह पूरी हो गई. यहां पर उमड़ी भारी भीड़ से भाजपा और मोदी सरकार इतनी घबरा गई है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री 20 दिसंबर को राहुल गांधी को राजस्थान में कोविड प्रोटोकॉल की पालना करने हेतु पत्र लिख रहे हैं.

हुड्डा बोले- संसद में भी नहीं है कोई प्रोटोकॉल
कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा को अच्छा समर्थन मिल रहा है. उन्होंने कहा, अगर सरकार वह प्रोटोकॉल लाती है, तो हम उसका पालन करेंगे. संसद चल रही है, लेकिन हमें कोविड से संबंधित कोई प्रोटोकॉल नहीं दिख रहा है.

राजनीति करना बंद करे सरकार- जयराम रमेश
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि आज का कोविड प्रोटोकॉल क्या हैं? ऐसा लगता है कि हमारे पास किसी भी अन्य सार्वजनिक समारोहों में लागू करने योग्य COVID प्रोटोकॉल नहीं हैं. भारत जोड़ो यात्रा से अगर भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता तो, इस पर इतना ध्यान क्यों दिया जा रहा है? कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, भाजपा भारत जोड़ो यात्रा से घबरा गई है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति करना बंद कीजिए. सबसे बात करते प्रोटोकॉल लाइए.

मंडाविया ने लेटर में राहुल से की ये अपील
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राहुल गांधी को लिखे पत्र में कहा, ”राजस्थान में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन हो, मास्क और सेनीटाइजर का इस्तेमाल कराया जाए. यात्रा में सिर्फ वैक्सीनेटिड लोग ही हिस्सा लें, यह सुनिश्चित किया जाए. यात्रा में जुड़ने से पूर्व और बाद में यात्रियों को आइसोलेट किया जाए. अगर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं है. तो पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कोरोना महामारी से देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा को देशहित में स्थगित किए जाने का अनुरोध है.”

उधर, कांग्रेस के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि सवाल ये खड़ा होता है कि क्या एक परिवार सभी प्रोटोकॉल से ऊपर है. ये मैं मान सकता हूं कि कांग्रेस में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से ज्यादा एक परिवार को मान्यता मिलती है. लेकिन कोविड प्रोटोकॉल का तो उनको पालन करना होगा.

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...