29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिसंसद में चीन पर चर्चा को लेकर डटा विपक्ष, सोनिया गांधी बोलीं-...

संसद में चीन पर चर्चा को लेकर डटा विपक्ष, सोनिया गांधी बोलीं- सरकार अतिक्रमण का जवाब क्यों नहीं दे रही?

Published on

नई दिल्ली

राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे के साथ विपक्षी दलों ने चीन पर चर्चा की मांग को लेकर बुधवार (21 दिसंबर) को संसद में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में 12 पार्टियों ने हिस्सा लिया। दिल्ली में कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं ने तवांग में भारत-चीन फेसऑफ पर चर्चा की मांग करते हुए संसद परिसर के अंदर गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने कहा कि सरकार इस पर अड़ी है और चीन सीमा मुद्दे पर चर्चा नहीं कर रही है। जनता और सदन वास्तविक स्थिति नहीं जान पा रहे हैं। सरकार चीनी अतिक्रमण का जवाब क्यों नहीं दे रही है?

वहीं, विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि विपक्ष संसद में भारत-चीन सीमा विवाद पर बातचीत की मांग कर रहा है। सरकार लोगों के लिए जवाबदेह है, हम सब देश की रक्षा के लिए खड़े हैं। सीमा पर क्या स्थिति है, जून 2020 में हमारे 20 जवान क्यों मारे गए थे? ये पता होना चाहिए।

Congress नेता शशि थरूर ने कहा, “सेना की आलोचना का कोई सवाल ही नहीं है। सवाल देश के राजनीतिक नेतृत्व के बारे में है। वे अपना काम क्यों नहीं करेंगे या राजनीतिक रूप से राष्ट्र के प्रति जवाबदेह नहीं होंगे? सेना को सफाई देने के लिए नहीं बुला रहे हैं, राजनीतिक नेतृत्व को सफाई देने के लिए कह रहे हैं।”

वहीं, दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, “कांग्रेस नेताओं को ऐसा क्यों लगता है कि भारतीय सेना, आजादी के लिए लड़ने वालों, महिला नेताओं का अपमान करने पर गांधी परिवार खुश होगा? गांधी परिवार की मौजूदगी में ऐसी कई टिप्पणियां की गईं। गांधी परिवार को ऐसी भाषा पसंद है तो नेता माफी क्यों मांगेंगे?”

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...