29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यराहुल गांधी ने पास बुलाकर गले लगाया तो रोने लगी 11 साल...

राहुल गांधी ने पास बुलाकर गले लगाया तो रोने लगी 11 साल की बच्ची, CM ने पोंछे आंसू

Published on

अलवर,

राजस्थान के अलवर में मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी से मिलकर एक बालिका भावुक हो गई. उसकी आंखों से आंसू आ गए. इसके बाद बालिका ने अपने भाई बहन को भी राहुल गांधी से मिलने के लिए आवाज लगाई तो राहुल ने उन्हें भी बुला लिया. काफी देर तक वह राहुल गांधी से लिपटकर रोती रही. इसी दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बालिका के आंसू पोंछे. बच्ची के साथ मौजूद लोगों ने इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

दरअसल, मंगलवार को अलवर के पास कटी घाटी से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई थी. शहर के जगन्नाथ मंदिर के पास खड़ी 11 साल की सृष्टि मीणा अपने पिता नरेन्द्र मीणा, मां सावित्री देवी और भाई मयंक के साथ यात्रा देखने पहुंची थी. बच्ची ने राहुल गांधी को फ्लाइंग किस किया.

जब राहुल गांधी की नजर पड़ी तो राहुल ने बच्ची को खुद फ्लाइंग किस किया. इसके बाद बच्ची को मिलने के लिए अपने पास आने का इशारा किया. इस पर जब बच्ची को घेरे के अंदर राहुल गांधी के पास ले जाया गया तो बच्ची राहुल गांधी से लिपट गई और भावुक होकर रोने लगी. बच्ची को रोते देख राहुल गांधी ने उसे चुप कराया. राहुल के पास खड़े मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बच्ची के आंसू पोंछे और उससे बात की.

चार साल पहले भी जनसभा में राहुल गांधी से मिलने पहुंची थी बच्ची
बताया जा रहा है कि 4 साल पहले 2018 में मालाखेड़ा की जनसभा में भी बच्ची सृष्टि राहुल गांधी से मिलने पहुंची थी, लेकिन वह उस दौरान नहीं मिल सकी थी. इस बार सृष्टि की जिद पर उसके परिजन भारत जोड़ो यात्रा देखने पहुंचे थे. जब बच्ची ने फ्लाइंग किस दिया तो राहुल गांधी की नजर उस पर पड़ गई और राहुल ने उसे पास बुलाकर गले लगा लिया. इस दौरान बच्ची भावुक होकर रोने लगी.

राहुल ने पूछा तो बच्ची बोली- IAS बनना चाहती हूं
राहुल ने सृष्टि से पूछा कि पढ़-लिखकर क्या बनोगी तो सृष्टि ने कहा कि मैं आईएएस बनना चाहती हूं. राहुल गांधी ने पूछा कि तुम मेरे बारे में क्या सोचती हो तो बच्ची बोली कि अंकल, एक आदमी के पास पैसा, पद हो सकता है, लेकिन आपके जैसा दिल नहीं हो सकता. यह सुनकर राहुल गांधी मुस्कुराने लगे.

इसके बाद सृष्टि से राहुल गांधी ने पूछा कि आपके साथ कौन-कौन आया है, इस पर सृष्टि ने अपनी मां सावित्री मीणा और पिता नरेंद्र मीणा, भाई मयंक को भी राहुल गांधी से मिलने के लिए बुला लिया. राहुल गांधी सृष्टि के पूरे परिवार से मिले. सृष्टि ने बताया कि राहुल गांधी से मिलना उसकी बड़ी इच्छा थी, जो पूरी हो गई है.

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...