11.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्यराजभर रेजिमेंट बना दे सरकार, चीन में 20 किमी घुस जाएंगे... निरहुआ...

राजभर रेजिमेंट बना दे सरकार, चीन में 20 किमी घुस जाएंगे… निरहुआ के बाद ओपी राजभर के बेटे की डिमांड सुनिए

Published on

लखनऊ

भारतीय जनता पार्टी के सांसद दिनेश लाल निरहुआ के अहीर रेजिमेंट की मांग के बाद अब सरकार के राजभर रेजिमेंट बनाने की अपील की गई है। यह अपील सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर की ओर से की गई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अगर सरकार राजभर रेजिमेंट बना दे और राजभर नौजवानों को चीन की सीमा पर तैनात कर दे तो मैं दावे से कह सकता हूं कि हम 20 किमी अदंर तक खड़े रहकर आ जाएंगे। उन्होंने महाराजा सुहेलदेव का जिक्र कर राजभर समाज के वीरता भरे इतिहास का हवाला भी दिया।

अरविंद राजभर से भारतीय सीमा में चीनी घुसपैठ को लेकर सवाल किया गया था। इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार केवल राजभर रेजिमेंट बना दे और चीन बॉर्डर पर राजभर नौजवानों को खड़ा कर दे, मैं कह रहा हूं कि हम लोग 20 किमी अंदर खड़े रहकर आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है राजभर समाज का। जब इस देश में सारे राजा समाप्त हो गए थे तब एक राजा बहराइच का चक्रवर्ती सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर जी ने डेढ़ लाख विदेशी आक्रांताओं को गाजर-मूली की तरह काटा था।

चुनाव भी लड़ चुके हैं राजभ
राजभर ने कहा कि भारत में लोकतंत्र है और लोकतंत्र सिर्फ राजभर रेजिमेंट बना दे और हम लोगों को छूट दे दे। हम लोग चीन बॉर्डर पर चले जाएंगे। दावे के साथ कहते हैं कि 20 किमी खड़े रहकर आएंगे। बता दें कि अरविंद राजभर सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर के बेटे हैं। वह वाराणसी की शिवपुर सीट से सपा-सुभासपा गठबंधन में 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

निरहुआ ने की थी अहीर रेजिमेंट की मांग
अरविंद राजभर से पहले आजमगढ़ से बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भी अहीर रेजिमेंट की मांग की थी। बीते 15 दिसंबर को निरहुआ ने कहा था कि जिन दिन सेना में अहीर रेजिमेंट बन जाएगी, चीन की रूह कांप जाएगी। उन्होंने संसद में भी अपनी मांग दोहराई थी। लोकसभा में उन्होंने शायराना अंदाज में कहा था, ‘सभापति महोदय अहीर रेजिमेंट बनवा दीजिए, हम मेडल से झोली भर देंगे, गोली कहीं भी आए हम सीना आगे कर देंगे।’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...