29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यअपने जुलूसों से दिक्कत नहीं थी पर भारत जोड़ो यात्रा से वो...

अपने जुलूसों से दिक्कत नहीं थी पर भारत जोड़ो यात्रा से वो परेशान, कोरोना पर बीजेपी की चिंता से भड़के नीतीश

Published on

पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि वह ऐसे समय में कोरोना को लेकर चिंता जता रही है जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने जोर पकड़ लिया है। जबकि ये लोग खुद कोरोना के समय चुनावी जुलूस निकालते थे। तब इनको चिंता नहीं थी।

पटना में मीडिया से बातचीत में नीतीश ने कहा कि कोरोना का भय दिखाकर भाजपा भारत जोड़ो यात्रा को बंद करने की मांग कर रही है। उनका कहना था कि कांग्रेस के लोग यात्रा कर रहे हैं, सबको यह अधिकार है। हर पार्टी के लोग यात्रा करते हैं। भाजपा वाले खुद भी तो यात्रा करते हैं। उन्होंने केन्द्र पर निशाना साधते हुए कहा कि काहे बीच में कह दिए थे कि अब इसके बारे में सोचना नहीं है।

ध्यान रहे कि हेल्थ मिनिस्टर मनसुख मांडविया ने यात्रा में कोविड-19 प्रोटोकॉल सुनिश्चित करने या फिर राष्ट्रीय हित में इसे टालने का आह्वान किया है।नीतीश का कहना था कि जब कांग्रेस के लोग यात्रा कर रहे हैं तो उसी समय बीजेपी सतर्कता की बात कर रही है। नीतीश ने ने चुटकी लेते हुए कहा कि बीजेपी को उस यात्रा पर आपत्ति क्यों है? वह खुद भी जुलूस क्यों निकालती रहती है। भाजपा से चार महीने पहले ही नाता तोड़कर महागठबंधन की सरकार बनाने वाले जदयू के शीर्ष नेता नीतीश इन दिनों लोकसभा चुनाव, 2024 से पहले विपक्ष को एकजुट करके राजग को हराने का जुगत में लगे हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कोरोना जांच और टीकाकरण सबसे अधिक बिहार में हो रहा है। अभी देश में भी स्थिति सामान्य है। हम लोग हर जगह लगातार जांच कराते रहे हैं। देशभर में 10 लाख पर केवल 6.50 लाख जांच हुई है जबकि बिहार में 8 लाख से ज्यादा जांच हुई है। हम कोरोना को लेकर अभी भी सक्रिय हैं। देश में कोरोना घटता जा रहा है और कुछ ही राज्यों में थोड़ा-थोड़ा है लेकिन फिर से इसके बढ़ने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

बिहार में शराबबंदी को लेकर विपक्ष द्वारा हंगामा किए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गलत है। सबकी सहमति से शराबबंदी लागू की गई है। उन्होंने सवाल किया कि देश के कौन से हिस्से में लोग शराब पीकर नहीं मरते हैं? जहरीली शराब से लोगों की मृत्यु के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम के बिहार पहुंचने पर नीतीश ने कहा कि टीम यहां पर आई है। दूसरे राज्यों में जहरीली शराब से जो लोग मरे हैं क्या टीम उनको देखने गई है?

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...