29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्ययूपी के बस्ती में अफसरों ने बनवाया अनोखा टॉयलेट, एक साथ दो...

यूपी के बस्ती में अफसरों ने बनवाया अनोखा टॉयलेट, एक साथ दो लोग जा सकते और दरवाजे की भी जरूरत नहीं

Published on

बस्ती

उत्तर प्रदेश के अधिकारी अपने अजब-गजब कारनामों के लिए चर्चा में बने रहते हैं। आज हम आपको विकास विभाग का ऐसा कारनामा दिखाएंगे, जिसे देखकर यकीनन आप भी सोच में पड़ जाएंगे। अब देखना है कि इन अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होती है।

बस्ती मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर कुदरहा ब्लॉक क्षेत्र में आने वाले गांव गौराधूंधा में बनाए गए सामुदायिक शौचालय की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। इनको देखकर आप भी अचरज में पड़ जाएंगे। जिस सोच के साथ इस सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है, ये वाकई में गजब का है। एक ही टॉयलेट रूम के अंदर दो सीट बैठा दी गई है।

गौरा धुंधा गांव में सेक्रेटरी और प्रधान ने 10 लाख की लागत से एक सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया, लेकिन आजतक इस सामुदायिक शौचालय का कोई भी व्यक्ति प्रयोग नहीं कर पाया। इसके पीछे कारण ये है कि शौचालय बनाए तो गए, लेकिन उसके दरवाजे नहीं लगाए गए। एक ही रूम में दोनों सीट बैठा दी गई।

दोषी सेक्रेटरी को नोटिस जारी
इस पूरे मामले को लेकर जिला पंचायतराज अधिकारी नम्रता शरण से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि दोषी सेक्रेटरी को नोटिस जारी कर दी गई है और सख्त निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द उक्त सामुदायिक शौचालय को ठीक करें। इसके अलावा रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। कहा कि वे खुद मौके पर जांच करने गई थीं और सामुदायिक शौचालय की हालत देखकर अचरज में पड़ गईं।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...