6.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यदेश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनेंगी मिर्जापुर की सानिया, NDA...

देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनेंगी मिर्जापुर की सानिया, NDA में हुआ सलेक्‍शन

Published on

मिर्जापुर

मिर्जापुर के एक टीवी मैकेनिक की बेटी नेशनल डिफेंस एकेडमी की परीक्षा में सेलेक्‍ट हुई है। उसे फ्लाइंग विंग में महिलाओं के लिए आरक्ष‍ित 19 सीटों में दूसरा स्‍थान मिला है। इस तरह से सानिया मिर्जा के फाइटर पायलट बनने का रास्‍ता खुल गया है। सानिया मिर्जा एनडीए से पास आउट होकर देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनेंगी।

सानिया मिर्जा मिर्जापुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के जसोवर के रहने वाले एक टीवी मैकेनिक शाहिद अली की बेटी हैं। सानिया ने प्राइमरी से लेकर 10वीं तक की पढ़ाई गांव के पंडित चिंतामणि दुबे इंटर कॉलेज से पूरी की है। इसके बाद 12वीं तक की पढ़ाई गुरुनानक इंटर कॉलेज से हुई। सानिया शुरू से ही होनहार थीं, उन्‍होंने 12वीं में जिला टॉप किया था।

सानिया ने 10 अप्रैल 2022 को एनडीए एग्‍जाम पास किया था। इसके बाद नवंबर में जारी लिस्‍ट में भी उनका नाम है। वह 27 दिसंबर को पुणे के खड़गवासला में एनडीए एकेडमी जॉइन करेंगी। सानिया ने बचपन से ही एयरफोर्स में जाने और फाइटर पायलट बनने का सपना देखा था। अपनी 12वीं की पढ़ाई के बाद उन्‍होंने इसके लिए कोचिंग भी की थी। उनकी यह मेहनत आखिर रंग लाई है। उनकी इस उपलब्धि से उनके माता-पिता के अलावा पूरा जिला गौरवान्वित है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...