27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराष्ट्रीय36 हजार बेड की तैयारी... कोरोना पर केजरीवाल ने हाथ जोड़कर दिल्लीवालों...

36 हजार बेड की तैयारी… कोरोना पर केजरीवाल ने हाथ जोड़कर दिल्लीवालों से की ये अपील

Published on

नई दिल्ली

कोरोना को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। चीन में कोरोना का जो नया वेरिएंट कहर मचा रहा है उसको लेकर दिल्ली कितनी तैयार है। इस मीटिंग के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना से दिल्ली वालों को डरने की जरूरत नहीं है। दिल्ली में कोरोना का BF.7 का कोई मामला नहीं है। हमने पूरी तैयारी कर रखी है। पिछली बार देखने में आया था कि ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर काफी दिक्कत हुई थी लेकिन इस बार इसकी कमी नहीं होगी। केजरीवाल ने कहा कि कोरोना की पहली और दूसरी डोज लगभग शत प्रतिशत को लग गया है लेकिन बूस्टर डोज को लेकर कमी है। उन्होंने कहा कि बूस्टर डोज लोग लगवाएं। मास्क पहनने को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जो भी आदेश आएगा उसका पालन किया जाएगा।

दिल्ली में कोरोना को लेकर पूरी तैयारी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम अपनी तरफ से पूरी तैयारी के साथ हैं। जितने केस आ रहे हैं और भारत सरकार के निर्देश के अनुसार सबकी जीनोम सीक्वेंसिंग करा रहे हैं। दिल्ली में 2500 टेस्टिंग होती है, एक लाख तक है हमारी कैपेसिटी है। जरूरत पड़ी तो एक लाख टेस्ट डेली कर सकते हैं। दिल्ली में 8 हजार बेड कोरोना के अलग से रिजर्व है। कोरोना की पिछली पीक में हम 25 हजार बेड तक लेकर गए थे, इस बार हमारी तैयारी 36 हजार बेड्स की है।

केजरीवाल ने कहा कि पिछली बार ऑक्सीजन की काफी दिक्कत हुई थी लेकिन आज हमारे पास 928 मैट्रिक टन ऑक्सीजन स्टोर करने की क्षमता है। पिछली बार सबसे ज्यादा दिक्कत यह थी कि सिलिंडर नहीं मिल रहे थे। अभी हमारे पास जितने सिलिंडर हैं, जो अस्पतालों में हैं, उसके अलावा 6 हजार सिलिंडर रिजर्व में खाली पड़े हुए थे। पिछली बार चीन से ये सिलिंडर इंपोर्ट किए थे। पिछली बार यह भी दिक्कत आई थी कि राज्य कह देते थे कि ऑक्सीजन उठा लो, लेकिन टैंकर नहीं थे हमारे पास, आज 12 हमारे और 3 प्राइवेट टैंकर उपलब्ध है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रिकॉशन डोज केवल 24 पर्सेंट लोगों ने लगाई है। उन्होंने कहा कि हाथ जोड़कर अपील है कि प्रिकॉशन डोज जरूर लगवा लें। 380 एंबुलेंस रेडी है, आज और एंबुलेंस का इंतजाम करने के लिए कहा है। मोटे तौर पर हम तैयार हैं, भगवान ना करें कि भारत में फिर से कोरोना फैले। हम केंद्र सरकार के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा नॉलेज और विशेषज्ञता केंद्र सरकार के पास है कि हमें कितनी तैयारी करने की जरूरत है। मास्क लगाने के बारे में उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से जो भी आदेश आएगा उसका पालन किया जाएगा।

Latest articles

हरिद्वार भूमि घोटाले में धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर गिरी गाज

हरिद्वार। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और सख्त प्रशासनिक...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दादाजी धाम में निःशुल्क योग शिविर, हृदय स्वास्थ्य पर होगा विशेष मार्गदर्शन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर के...

चार दिन बाद मथुरा में मिला लापता मासूम अंश, भोपाल पुलिस की छह टीमों ने किया सुरक्षित बरामद

भोपाल। राजधानी के ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी से चार दिन पहले लापता...

कम कीमत में नई कारें दिलाने का झांसा, गैस एजेंसी संचालक से 17 लाख की ठगी; डुप्लीकेट चाबी से उठा ले गए तीनों वाहन

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र में एक गैस एजेंसी संचालक के साथ उन्हीं...

More like this

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...