27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दादाजी धाम में निःशुल्क योग शिविर, हृदय स्वास्थ्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दादाजी धाम में निःशुल्क योग शिविर, हृदय स्वास्थ्य पर होगा विशेष मार्गदर्शन

Published on

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर के तत्वावधान में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर रविवार प्रातः 7:30 बजे से एक विशाल निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शहर के श्रद्धालु, आमजन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नागरिक शामिल होंगे। शिविर में अनुभवी योग प्रशिक्षक श्रीमती नीता श्रीवास्तव द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों और विशेष आवश्यकता वाले सहभागियों की सुविधा के लिए ‘चेयर योग’ (कुर्सी पर बैठकर योग) की विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने सभी सहभागियों से अपने साथ एक योग मैट और चुन्नी या लंबा कपड़ा लाने का अनुरोध किया है।

इस योग शिविर का मुख्य आकर्षण वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. बृजेश श्रीवास्तव का ‘योग एवं हृदय स्वास्थ्य’ विषय पर विशेष व्याख्यान और मार्गदर्शन रहेगा। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान भी यह मान चुका है कि नियमित योगाभ्यास हृदय को स्वस्थ रखने में संजीवनी का काम करता है। योग के माध्यम से उच्च रक्तचाप (बीपी), मधुमेह (शुगर), मोटापा, मानसिक तनाव और शारीरिक निष्क्रियता जैसे हृदय रोगों के प्रमुख जोखिमों को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, ध्यान, ताड़ासन, वृक्षासन और सूर्य नमस्कार जैसे अभ्यास दिल की सेहत के लिए बेहद लाभकारी हैं। डॉ. श्रीवास्तव के अनुसार, “योग केवल जीवन में वर्षों को नहीं जोड़ता, बल्कि वर्षों में जीवन भी जोड़ता है।”

श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.), भोपाल के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव एवं समस्त ट्रस्ट सदस्यों ने राजधानी के नागरिकों से इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ तन, शांत मन और संतुलित जीवन का मूल आधार है। आइए, इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हम सभी योग को अपने दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाने का संकल्प लें और एक रोगमुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनें।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...