27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालकम कीमत में नई कारें दिलाने का झांसा, गैस एजेंसी संचालक से...

कम कीमत में नई कारें दिलाने का झांसा, गैस एजेंसी संचालक से 17 लाख की ठगी; डुप्लीकेट चाबी से उठा ले गए तीनों वाहन

Published on

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र में एक गैस एजेंसी संचालक के साथ उन्हीं के परिचित द्वारा कम कीमत पर नई कारें दिलाने का झांसा देकर 17 लाख रुपए हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शातिर आरोपी ने पीड़ित को भरोसे में लेकर तीन गाड़ियां तो सौंप दीं, लेकिन उनके दस्तावेज नहीं दिए। बाद में आरोपी आधी रात को डुप्लीकेट चाबी की मदद से तीनों कारें पीड़ित के घर के बाहर से चोरी छिपे उठा ले गया।

पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, रेतघाट तलैया निवासी मुस्तकीम बैग (57) गैस एजेंसी संचालक हैं। उनकी पहचान छावनी निवासी मोहम्मद फैज से थी। परिचित होने के कारण मुस्तकीम उस पर पूरा भरोसा करते थे। आरोप है कि फैज ने खुद को पैसों की जरूरत बताते हुए नई कारें बेहद कम दाम में बेचने का सौदा किया। उसने जनवरी से मार्च के बीच मुस्तकीम को एक थार जीप, एक्सयूवी-300 और एक स्कॉर्पियो कार सौंपी और इसके एवज में कुल 17 लाख रुपए नकद ले लिए। आरोपी ने भरोसा दिलाया था कि वह तीनों वाहनों के दस्तावेज कुछ समय बाद एक साथ सौंप देगा।

बाद में पीड़ित को पता चला कि आरोपी ये कारें ‘सेल्फ राइड’ (किराए पर कार देने वाली एजेंसी) के नाम पर विभिन्न शहरों से लेकर आया था, जिन्हें उसने अपनी बताकर मुस्तकीम को बेच दिया। दस्तावेज न मिलने पर जब पीड़ित ने तगादा किया, तो बीती 26 अप्रैल की रात करीब 2 बजे आरोपी फैज अपने साथियों के साथ आया और मुस्तकीम के घर के बाहर खड़ीं तीनों कारें गायब कर दीं। चौंकाने वाली बात यह है कि तीनों वाहनों की असली चाबियां पीड़ित मुस्तकीम के पास ही थीं, इसके बावजूद आरोपी डुप्लीकेट चाबियों का इस्तेमाल कर गाड़ियां उड़ा ले गए।

यह पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुआ है, जिससे वाहनों की सुरक्षा और डुप्लीकेट चाबी बनाने के खेल पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में अरेरा हिल्स पुलिस ने भी एक ऐसे ही गिरोह का पर्दाफाश किया था, जो सेल्फ राइड के नाम पर कारें लेकर उन्हें गिरवी रखने या बेचने का काम करता था।

Latest articles

24 घंटे में बदली पटवारियों की तबादला सूची, भोपाल में प्रशासनिक फैसले पर उठे सवाल

भोपाल। राजधानी भोपाल में पटवारियों के स्थानांतरण को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक विवाद...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

More like this

24 घंटे में बदली पटवारियों की तबादला सूची, भोपाल में प्रशासनिक फैसले पर उठे सवाल

भोपाल। राजधानी भोपाल में पटवारियों के स्थानांतरण को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक विवाद...

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...