27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यचंद्रेशखर आजाद, केशव देव...क्‍या फिर से साइकल पर सवार होने जा रहे...

चंद्रेशखर आजाद, केशव देव…क्‍या फिर से साइकल पर सवार होने जा रहे सपा के ‘छूटे’ साथी!

Published on

लखनऊ

लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के नतीजों से सपा के लिए उम्मीदों के साथ ही ‘दोस्ती’ के भी दरवाजे खुल रहे हैं। चाचा शिवपाल यादव की पार्टी में वापसी के बाद अब विधानसभा चुनाव के पहले व बाद में ‘छूटे’ साथियों के भी साइकल पर सवार होने के कयास तेज हो गए हैं। रामपुर और खतौली उपचुनाव में आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद की सक्रियता को भी नए रिश्ते का ही संकेत माना जा रहा है।

2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव और चंद्रशेखर के बीच कई मुलाकातें हुई थीं। वेस्ट यूपी में दलित वोटों में पैठ मजबूत करने में जुटी सपा का आजाद समाज पार्टी से गठबंधन फाइनल माना जा रहा था, लेकिन सीटों की भागीदारी को लेकर बात आगे नहीं बढ़ पाई थी। चंद्रशेखर ने सपा पर छल करने का आरोप लगाते हुए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए थे। चंद्रशेखर खुद गोरखपुर सदर से चुनाव लड़े, लेकिन उन्हें करीब 7,600 वोट ही हासिल हुए। फिलहाल आम चुनाव में सपा से जुदा हुई राहें इसी महीने हुए उपचुनाव में एक होती दिख रही हैं।

…इसलिए तेज हुए कयास
पश्चिम यूपी में दलित राजनीति के चर्चित चेहरे के तौर पर उभरे चंद्रशेखर ने अपनी सक्रियता से लगातार सुर्खियां बटोरी हैं। हाल में ही खतौली व रामपुर विधानसभा उपचुनाव में उन्होंने सपा-रालोद गठबंधन का समर्थन किया था। अखिलेश व जयंत चौधरी के साथ उन्होंने मंच भी साझा किया था। खतौली की सीट रालोद भाजपा से छीनने में सफल रही। इसकी एक अहम वजह दलित वोटों को गठबंधन की ओर मुड़ना भी बताया गया। नतीजों के बाद जयंत ने चंद्रशेखर की तारीफ की थी और कहा था कि जीत की मिठाई मिलकर खाएंगे। इसके बाद से ही चंद्रशेखर के भी सपा गठबंधन में शामिल होने के कयास तेज हैं। हालांकि, चंद्रशेखर ने समर्थन को गठबंधन से अधिक संविधान बचाने की लड़ाई बताया था। सूत्रों का कहना है कि 2024 लोकसभा चुनाव में अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए सपा सामाजिक समीकरणों को साधने की हर संभावना पर काम कर रही है। ऐसे में मुफीद चेहरों के लिए गठबंधन की राह पार्टी खोलकर रखेगी।

केशव देव के भी तेवर बदले
विधानसभा चुनाव के बाद सपा पर उपेक्षा व धोखे का आरोप लगा गठबंधन छोड़ने वाले महान दल के केशव देव मौर्य के भी तेवर बदले हुए हैं। दावा किया है कि उन्होंने मैनपुरी में सपा उम्मीदवार डिंपल यादव के लिए प्रचार किया, जिससे शाक्य वोट सपा के पक्ष में गए। हालांकि केशव देव का कहना है कि उन्होंने अपने समाज के मुद्दे को आगे बढ़ाने के लिए उपचुनाव में समर्थन किया था। प्रचार के लिए न तो सपा ने उनसे कहा था और न ही नतीजों के बाद कोई उनसे बात हुई है। रही गठबंधन की बात तो यह तो बड़े खिलाड़ी तय करेंगे कि हमें साथ लेना है या नहीं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...