27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्य'सरकार हमारे लिए दुल्हन का इंतजाम करे'... सोलापुर के युवकों ने निकाला...

‘सरकार हमारे लिए दुल्हन का इंतजाम करे’… सोलापुर के युवकों ने निकाला अजब मार्च

Published on

पुणे

आम तौर पर शादी का फैसला घरवाले करते हैं। बदलते दौर में लव मैरिज का प्रचलन भी बढ़ रहा है। लेकिन अगर कोई सरकार से ही गुहार लगाए कि दुल्हनिया चाहिए तो हैरान होना लाजिमी है। जी हां महाराष्ट्र में ऐसा ही कुछ हुआ है। यहां के सोलापुर में दुल्हन मोर्चा निकाला गया। इस प्रदर्शन में शामिल लोगों ने महाराष्ट्र में महिला-पुरुष लिंगानुपात का मुद्दा भी उठाया।

सोलापुर में युवकों का दुल्हन मोर्चा
विवाह योग्य युवकों ने अपने लिए दुल्हन की तलाश में महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में मार्च निकाला। महिला-पुरुष अनुपात में विषमता का मुद्दा उठाते हुए एक संगठन ने बुधवार को ‘दुल्हन मोर्चे’ का आयोजन किया था। डीएम ऑफिस में एक ज्ञापन सौंपकर महाराष्ट्र में लैंगिक अनुपात में सुधार के लिए प्रसव से पहले निदान तकनीक और पीसीपीएनडीटी ऐक्ट को कड़ाई से लागू करने की मांग की गई।

घोड़ी पर चढ़कर डीएम दफ्तर पहुंचे युवक
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि राज्य सरकार मार्च में हिस्सा लेने वाले विवाह योग्य युवकों के लिए दुल्हन का इंतजाम करे। दूल्हे की तरह सिर पर सेहरा सजा कर कई युवक घोड़ी पर चढ़कर बैंड बाजे के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे और अपने लिए दुल्हन की मांग की। कार्यक्रम का आयोजन करने वाले ज्योति क्रांति परिषद के संस्थापक रमेश बारस्कर ने कहा, ‘लोग इस मोर्चे का मजाक उड़ा सकते हैं लेकिन गंभीर वास्तविकता यह है कि विवाह योग्य युवाओं को सिर्फ इसलिए अपने लिए दुल्हन नहीं मिल रही है क्योंकि राज्य में लैंगिक अनुपात अधिक है।’

लिंगानुपात को समस्या के लिए बताया जिम्मेदार
उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में लिंग अनुपात 1,000 लड़कों पर 889 लड़कियां हैं। बारस्कर ने कहा, ‘यह असमानता कन्या भ्रूण हत्या के कारण बनी हुई है और सरकार इस असमानता के लिए जिम्मेदार है।’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this