21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeखेलIPL: पाकिस्तान में तबाही मचाने वाला ये प्लेयर 13.25 करोड़ में बिका

IPL: पाकिस्तान में तबाही मचाने वाला ये प्लेयर 13.25 करोड़ में बिका

Published on

कोच्चि,

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन के लिए कोच्चि में मिनी ऑक्शन हुआ. इस नीलामी में इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी हैरी ब्रूक ने तबाही मचा दी है. इंग्लैंड के इस बल्लेबाज को खरीदने के लिए आईपीएल की सभी टीमों में जमकर मारामारी मची. हर किसी ने हैरी ब्रूक पर बढ़ चढ़कर बोली लगाई. यह वही प्लेयर है, जिसने हाल ही में पाकिस्तान दौरे पर अपने बल्ले से तबाही मचाते हुए जमकर रन बनाए थे.

इस आक्रामक बल्लेबाज हैरी ब्रूक की बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपये रखी गई थी. मगर इस इंग्लिश बल्लेबाज को खरीदने के लिए राजस्थान रॉयल्स (RR), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच जमकर लड़ाई हुई.

हैदराबाद टीम ने हैरी ब्रूक को खरीदा
मगर आखिर में हैदराबाद टीम ने बाजी मारी और उसने 13.25 करोड़ रुपये की बोली लगाकर हैरी ब्रूक को अपनी टीम में शामिल कर लिया है. 23 साल के इस प्लेयर का यह पहला आईपीएल सीजन रहेगा. वह पहली बार इस टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे.

इस तरह तीन टीमों के बीच चली जंग
बता दें कि जब नीलामी में हैरी ब्रूक का नाम सामने आया, तो उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए पहली बोली राजस्थान रॉयल्स ने लगाई. इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने उनके लिए दूसरी बोली लगाई. दोनों के बीच लगातार बोली चली. आखिर में आरसीबी ने 4.80 करोड़ रुपये तक बोली लगाई और इसके बाद आगे नहीं बढ़े.

मगर यहां से आरसीबी की जगह हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने बोली लगाना शुरू किया. इसके बाद हैदराबाद टीम और राजस्थान के बीच जंग चली. आखिर में यह मुकाबला हैदराबाद टीम ने जीता और हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया.

हैरी ब्रूक ने मचाई थी पाकिस्तान में तबाही
इस समय हैरी ब्रूक शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने पाकिस्तान दौरे पर टेस्ट सीरीज में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी. तीन टेस्ट की इस सीरीज में हैरी ब्रूक ने कुल 468 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने तीन शतक और एक अर्धशतक भी लगाए थे. उनकी पारी के बदौलत इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. हैरी ब्रूक को ही प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...