21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यबुर्का पहनी महिला ने राहुल गांधी को थमाई भोलेनाथ की मूर्ति, भारत...

बुर्का पहनी महिला ने राहुल गांधी को थमाई भोलेनाथ की मूर्ति, भारत जोड़ो यात्रा की तस्‍वीर तो देख‍िए

Published on

फरीदाबाद

राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुक्रवार को फरीदाबाद में दाखिल हुई और शनिवार को यह दिल्ली में प्रवेश करेगी। यात्रा हरियाणा के पहले चरण के तीसरे और अंतिम दिन शुक्रवार को सोहना के खेरली लाला से फिर से शुरू हुई। भारत यात्री फरीदाबाद में रात को विश्राम करने के बाद शनिवार को बदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करेंगे।

फरीदाबाद में इस अंदाज में दिखे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुक्रवार को फरीदाबाद में दाखिल हुई और शनिवार को यह दिल्ली में प्रवेश करेगी। यात्रा हरियाणा के पहले चरण के तीसरे और अंतिम दिन शुक्रवार को सोहना के खेरली लाला से फिर से शुरू हुई।

भारत जोड़ो यात्रा को मह‍िला ने दीं शुभकामनाएं
राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को फरीदाबाद में पहुंची। यहां लोगों ने राहुल गांधी की यात्रा का समर्थन क‍िया। इस दौरान राहुल गांधी बच्‍चों को दुलार करते द‍िखे।

भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचीं अंतरराष्ट्रीय पैरा-एथलीट
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा में अंतरराष्ट्रीय पैरा-एथलीट कंचन लखानी शाम‍िल हुईं। हरियाणा के सोहना के खेरली लाला में राहुल गांधी ने उनका वेककम स्‍वीकारा। अंतरराष्ट्रीय पैरा-एथलीट कंचन लखानी शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा में पहुंची। इस दौरान राहुल गांधी ने उनके साथ तस्‍वीर भी खिंचाई।

बदरपुर बॉर्डर से द‍िल्‍ली में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा फरीदाबाद में रात को विश्राम करने के बाद शनिवार को द‍िल्‍ली में प्रवेश करेगी। बदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास बदरपुर बॉर्डर से यात्रा दिल्ली में प्रवेश करेंगे।

राजघाट और शांति स्थल जाएंगे राहुल गांधी
भारत जोड़ो यात्रा शन‍िवार को अपोलो अस्पताल के पास से गुजरते हुए आश्रम की ओर जाएंगी। जहां यात्री दोपहर के भोजन के लिए रुकेंगे। वहां से निजामुद्दीन और फिर इंडिया गेट सर्कल-आईटीओ-दिल्ली कैंट-दरियागंज होते हुए लाल किला पहुंचेंगे। लाल किले से कुछ यात्री और राहुल गांधी कार से राजघाट और शांति स्थल जाएंगे और पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

DMK सांसद कनिमोझी भारत जोड़ो यात्रा में हुईं शामिल
डीएमके सांसद कनिमोझी शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं और कहा कि वह भारत की विविधता का जश्न मनाने वाले इस पैदल मार्च का हिस्सा बनकर खुश हैं। कनिमोझी ने ट्विटर पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए कहा क‍ि हरियाणा में आज भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होकर खुशी हुई, जो हमारी विविधता का जश्म मनाने वाली यात्रा है। राहुल गांधी जी का भारत को एक करने का दृष्टिकोण एक ऐसा विचार है, जिसे देश के लोग आगे बढ़ाएंगे।

बदरपुर बॉर्डर पर तैयार‍ियां तेज
भारत जोड़ो यात्रा फरीदाबाद में रात को विश्राम करने के बाद शनिवार को बदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करेंगे।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...