21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यबांके बिहारी मंदिर में सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं में चले लात-घूंसे, घटना CCTV...

बांके बिहारी मंदिर में सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं में चले लात-घूंसे, घटना CCTV में कैद

Published on

मथुरा,

यूपी के मथुरा में वृंदावन का बांके बिहारी मंदिर एक बार फिर जंग का अखाड़ा बन गया. बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालु और मंदिर परिसर में निजी सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद हो गया. मामला इतना बढ़ गया कि जमकर मारपीट होने लगी. यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. मारपीट की घटना से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच हड़कंप मच गया.

सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि मंदिर परिसर में एक युवक अपने किसी साथी के साथ मोबाइल से तस्वीरें ले रहा था. उसके आसपास काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे थे. मंदिर में तस्वीरें ले रहे युवक को एक व्यक्ति आकर मना करता है और बाहर जाने के लिए इशारा करता है. इस पर युवक कुछ कहता नजर आ रहा है. इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस होती है और कुछ देर बाद मारपीट होने लगती है.

मारपीट की घटना से मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई. इस दौरान मंदिर के अन्य सुरक्षाकर्मी दौड़कर पहुंचते हैं. सुरक्षाकर्मी और युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई. मारपीट की मुख्य वजह क्या रही, यह पता नहीं चल सका है. बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं के अपार जनसैलाब के सामने सारी व्यवस्थाएं धरी रह गईं. इस घटना को लेकर मंदिर प्रशासन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this