22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यतमिलनाडु : 40 फीट गहरी खाई में गिरी बस, हादसे में सबरीमला...

तमिलनाडु : 40 फीट गहरी खाई में गिरी बस, हादसे में सबरीमला से लौट रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत

Published on

नई दिल्ली

तमिलनाडु में श्रद्धालुओं से भरी एक कार गहरे गड्ढे में गिर गई, जिसमे 8 लोगों की मौत हो गई। ये घटना तमिलनाडु के थेनी जिले की है। इस घटना में 9 साल के एक बच्चे सहित दो लोग घायल भी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि गड्ढा करीब 40 फीट गहरा है। जहां घटना हुई वह जगह केरल सीमा के करीब है।तमिल नाडु के अंदीपट्टी के पास संमुगसुंदरपुरम गांव के रहने वाले दस अयप्पा भक्त सबरीमाला मंदिर के दर्शन करने के बाद अपने घर जा रहे थे। तभी उनकी कार शुक्रवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

घायलों का इलाज जारी
थेनी के जिलाधिकारी केवी मुरलीधरन ने कहा, “थेनी जिले के कुमुली पहाड़ी दर्रे में 40 फुट गहरे गड्ढे में एक कार के गिर जाने से आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बचाए गए दो लोगों में एक 9 साल का बच्चा भी शामिल है। वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

10 यात्रियों में से सात की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य यात्री की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। बाकी दो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार मातृभूमि की एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को संदेह है कि भारी धुंध दुर्घटना का कारण हो सकती है। वर्तमान में हजारों तीर्थयात्री प्रतिदिन केरल में भगवान सबरीमाला मंदिर में दर्शन कर रहे हैं। सबरीमाला मंदिर वार्षिक मंडलम-मकरविलक्कू तीर्थयात्रा के मौसम के साथ अपने चरम समय पर है। पीक सीजन के दौरान हर साल सबरीमाला में एक से डेढ़ करोड़ लोग दर्शन करते हैं।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this