19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यI Love You मम्मी- पापा! एक लड़की ने बहुत परेशान किया... पंखे...

I Love You मम्मी- पापा! एक लड़की ने बहुत परेशान किया… पंखे से लटका मिला छात्र

Published on

कोटा

राजस्थान की शिक्षा नगरी में मेडिकल और इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करते वक्त स्टूडेंट आत्महत्या कर रहे हैं। गर्ल्स हो या बॉयज, स्टूडेंट में य़ह प्रवृत्ति लगातार बढ़ती जा रही है। यह मुद्दा घर परिवार के साथ स्थानीय प्रशासन और राज्य की सरकार के लिए यह बड़ा चिंता का विषय हो गया। पढ़ाई के तनाव के साथ अन्य डिप्रेशन को लेकर स्टूडेंट मौत को गले लगा रहे हैं। कोटा शहर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के बरेली के निवासी 17 साल के अनिकेत ने पंखे से लटक कर सुसाइड किया। शुक्रवार देर शाम की यह घटना है। शनिवार को अनिकेत का लिखा सुसाइड नोट मिला।

पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि उसका ब्रेकअप हुआ। पढ़ाई का भी तनाव था। इस कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है। परिजन भी कोटा पहुंचे, जो काफी सदमे में है। अनिकेत पढ़ाई में होनहार था। वह मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहा था।

3 साल से कोटा में था अनिकेत
अनिकेत जो सुसाइड नोट छोडकर गया है, उसमें लिखा हुआ है कि मेंटली बहुत डिस्टर्ब था। एक लड़की ने बहुत परेशान किया। मैं सहन करने की क्षमता नहीं रखता। उसके बाद भी इस लड़की ने मेरी फीलिंग के साथ खिलवाड़ किया। मुझे इतना डिस्टर्ब कर दिया कि NEET का मेंटल प्रेशर और इसका प्रेशर सब हद से ज्यादा हो गया। अब सहन नहीं होता।

अनिकेत के सुसाइड नोट में लिखा- आई लव यू, मम्मी- पापा
अनिकेत का सुसाइड नोट दो अलग-अलग पन्नों पर लिखा है। सुसाइड नोट में यह भी लिखा है- आई लव यू, मम्मी- पापा, भैय्या, छोटी और बड़ी वाली दीदी। यह सब जानकर मृतक अनिकेत के परिजनों का हाल बुरा हो रहा है। (

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this