19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यलीक पर लीक: पर्चों के पचड़े में बुरे फंसे सीएम गहलोत, अब...

लीक पर लीक: पर्चों के पचड़े में बुरे फंसे सीएम गहलोत, अब बोले- ऐसे रोकेंगे धांधली

Published on

जयपुर

राजस्थान में RPSC के सामान्य ज्ञान के पेपर रद्द होने के बाद एक बार फिर पेपर लीक मामले ने तूल पकड़ लिया है। बीजेपी जहां गहलोत सरकार को घेरने में लगी है, वहीं इसे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। पेपर लीक करने वालों पर राजस्थान पुलिस और सरकार बड़ा एक्शन लेने के मूड में हैं। राजस्थान पुलिस पेपर लीक में शामिल युवकों पर रासुका लगाने का विचार कर रही है। इधर, इस मामले में मीडिया से बात करते हुए CM गहलोत ने कहा है कि इसमें शामिल परीक्षार्थियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। गहलोत ने कहा कि राजस्थान देश का एकमात्र राज्य है जिसने इस तरह के मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शनिवार को रद्द किए गए पेपर की नई तारीख जल्द ही जारी कर दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को राजस्थान में द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा में सामान्य ज्ञान के पेपर से कुछ घंटे पहले पुलिस ने 44 लोगों को गिरफ्तार किया। गहलोत ने उक्त पेपर को निरस्त करने की घोषणा की।गहलोत ने इस बारे में पूछे जाने पर यहां संवाददाताओं से कहा, ‘पेपर लीक होना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। कई राज्यों में, सेना में, न्यायपालिका (राजस्थान) में पेपर लीक होने लगे हैं। बहुत ही चिंताजनक स्थिति है। राजस्थान वह पहला राज्य है देश में.. जिसने ऐसे लोगों को जेल में डाल रखा है।’

उन्होंने कहा, ‘आज भी, यह हरकत करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। हमने हाल ही विधानसभा में एक कानून पारित किया है जिसके तहत ऐसे लोगों को सख्त सजा मिलेगी जरूरत पड़ी तो और कड़ा कानून बनाएंगे।’मुख्यमंत्री ने कहा, ‘दुर्भाग्य से कई ऐसे गिरोह बन गए हैं जो बच्चों को गुमराह करते हैं। जो बच्चे (परीक्षार्थी) इसमें शामिल पाए जाएंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी, जिससे भविष्य में बच्चे इस तरह के काम में शामिल नहीं हों …पढ़ाई कर पास हों और नौकरी में जाएं।’

बीजेपी के हमले का गहलोत ने किया पलटवार
भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस मुद्दे को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधे जाने पर गहलोत ने कहा, ‘राजस्थान के अलावा भी कई राज्यों में पर्चे लीक हो रहे हैं लेकिन वहां कार्रवाई नहीं होती। राजस्थान वह राज्य है जहां कार्रवाई भी होती है। पर्चे लीक भी हुए तो कार्रवाई भी हुई, लोग अब भी जेलों में बैठे हैं। आज के मामले में हमने सख्त कार्रवाई करते हुए लोगों को गिरफ्तार किया है।’उन्होंने कहा कि आज निरस्त किए गए पेपर की दोबारा परीक्षा भी जल्द ही करवाई जाएगी और उसकी नई तारीख जल्द ही जारी की जाएंगी।

पेपर लीक करने वालों पर लगेगा रासुका
इधर पेपर लीक मामले में राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उमेश मिश्रा ने मीडिया से बात की है। उन्होंने कहा कि पुलिस नकल गिरोहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी और नकल कराने में लिप्त आपराधिक तत्वों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई करने पर विचार किया जा रहा है। मिश्रा ने बताया कि नकल कराने का प्रयास करने वालों के रिकॉर्ड को खंगाला जाएगा। इन असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डीजीपी ने एक बयान में बताया कि नकल कराने में लिप्त आपराधिक तत्वों के विरुद्ध रासुका के तहत कार्रवाई करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नकल कराने वाले गिरोहों में शामिल अपराधियों की संपत्ति जब्त करने के लिए असमाजिक गतिविधि रोकथाम कानून-2018 में संशोधन पर भी विचार किया जा रहा है। इस कानून के अनुसार किसी व्यक्ति को एक वर्ष तक की अवधि के लिए हिरासत में रखा जा सकता है।डीजीपी ने कहा कि राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से करवाने के लिए तत्पर है। इसी के चलते लगातार ऐसे नकल गिरोहों को पकड़ा जा रहा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...