19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeखेलअय्यर और अश्विन ने बांग्लादेश के जबड़े से छीन ली जीत, भारत...

अय्यर और अश्विन ने बांग्लादेश के जबड़े से छीन ली जीत, भारत का सीरीज पर 2-0 से कब्जा

Published on

मीरपुर

बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने मीरपुर टेस्ट में भी जीत हासिल कर ली है. मैच के चौथे दिन शुरुआत में ऐसा लगा कि भारत यह मैच हार भी सकता है, लेकिन श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन की साझेदारी ने टीम इंडिया की लाज बचाई और भारत यह मैच 3 विकेट से जीत गया. टीम इंडिया ने इसी के साथ 2-0 से सीरीज भी अपने नाम कर ली है. टीम इंडिया की इस जीत के हीरो रविचंद्रन अश्विन और श्रेयस अय्यर रहे, जिन्होंने संकट से टीम को निकाला और अंत में मैच भी जिताया.

मीरपुर टेस्ट स्कोरबोर्ड:
बांग्लादेश- 227 & 231
भारत- 314 & 145/7

हारते-हारते बची टीम इंडिया
बांग्लादेश ने भारत को इस मैच में 145 रनों का लक्ष्य दिया था. टीम इंडिया ने चौथे दिन की शुरुआत 45-4 के स्कोर से की थी, लेकिन देखते ही देखते उसने अपने 3 विकेट गंवा दिए. ऐसे में भारत पर हार का संकट मंडराने लगा था. अंत में श्रेयस अय्यर (29 रन), रविचंद्रन अश्विन (42 रन) की अर्धशतकीय साझेदारी (71 रन) ने बांग्लादेश का सपना चूर-चूर कर दिया.

तीसरे दिन का खेल जब खत्म हुआ, तब टीम इंडिया का स्कोर 45 रन पर 4 विकेट था और भारत को जीत के लिए 100 रनों की जरूरत थी. जयदेव उनादकट और अक्षर पटेल की जोड़ी क्रीज पर थी. चौथे दिन के शुरुआती ओवर्स में ही टीम इंडिया ने जयदेव उनादकट, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल का विकेट गंवा दिया था.

भारत का बांग्लादेश दौरा- 
पहला वनडे: बांग्लादेश 1 विकेट से जीता
दूसरा वनडे: बांग्लादेश 5 रनों से जीता
तीसरा वनडे: भारत 227 रनों से जीता
पहला टेस्ट: भारत 188 रनों से जीता
दूसरा टेस्ट: भारत 3 विकेट से जीता

दूसरी पारी में ऐसे गिरे भारत के विकेट-
1-3: केएल राहुल
2-12: चेतेश्वर पुजारा
3-29: शुभमन गिल
4-37: विराट कोहली
5-56: जयदेव उनादकट
6-71: ऋषभ पंत
7-74: अक्षर पटेल

दूसरी पारी में लड़खड़ा गई थी टीम इंडिया
गौरतलब है कि भारत ने 145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन शनिवार को शुरू में ही शीर्ष क्रम के चार महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए थे, जिससे यह मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया था.

बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 231 रन बनाकर भारत के सामने 145 रन का लक्ष्य रखा. इस श्रृंखला में क्लीन स्वीप करके विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में महत्वपूर्ण अंक हासिल करने की कवायद में लगी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 45 रन बनाए थे.

भारत और बांग्लादेश का टेस्ट रिकॉर्ड
• कुल टेस्ट- 13
• भारत जीता- 11
• बांग्लादेश जीता- 0
• ड्रॉ मैच- 2

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...