17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यPM मोदी को 'न्यू इंडिया' का पिता बताना उनका अपमान है... राउत...

PM मोदी को ‘न्यू इंडिया’ का पिता बताना उनका अपमान है… राउत का अमृता फडणवीस पर अटैक

Published on

मुंबई

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्यू इंडिया का पिता बताना उनका अपमान है। उन्होंने बीजेपी से पूछा कि क्या वह अमृता के विचारों से सहमत है। राउत ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में अपने साप्ताहिक स्तंभ रोखठोक में दावा किया है कि यह मोदी का ‘अपमान’ है, क्योंकि नये भारत में भुखमरी, गरीबी, बेरोजगारी और आतंकवाद की समस्या मुंह बांये खड़ी है।

राज्यसभा सदस्य ने दावा किया, ‘बीजेपी में कोई भी वीर सावरकर (स्वतंत्रता सेनानी) के राष्ट्रपिता होने की बात नहीं करता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने हमेशा सावरकर का विरोध किया, जिन्होंने कठोर सजा काटी थी। इन लोगों ने भारत को पुराने और नये में बांट दिया है।

अमृता फडणवीस ने क्या कहा था?
बैंकर और गायिका अमृता ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा था, ‘हमारे पास दो ‘राष्ट्रपिता’ हैं। नरेन्द्र मोदी ‘न्यू इंडिया’ के पिता हैं और महात्मा गांधी पहले के समय के राष्ट्रपिता हैं।’ महात्मा गांधी के पड़पोते तुषार गांधी के साथ ही विपक्षी कांग्रेस ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। राउत ने रविवार को कहा कि क्या भाजपा स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत से मिली आजादी को स्वीकार नहीं करती है।

राउत ने मराठी अखबार में लिखा, ‘आज नए भारत में भूख, गरीबी, बेरोजगारी, आतंकवाद की समस्या सिर उठाये हुए है। मोदी को नए भारत का पिता बनाना उनका अपमान है।’ उन्होंने दावा किया कि महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता की उपाधि भारत के लोगों ने दी थी।

‘बीजेपी की स्वतंत्रता आंदोलन में कोई भूमिका नहीं थी’
राउत ने कहा कि शिवसेना संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे समेत कई राजनीतिक विरोधियों को इस पर आपत्ति थी। उन्होंने कहा कि यहां मुद्दा यह नहीं है कि राष्ट्रपिता या सरदार कौन है, बल्कि मुद्दा स्वतंत्रता संघर्ष में बीजेपी के योगदान का है। राउत ने आरोप लगाया, ‘बीजेपी और आरएसएस की स्वतंत्रता आंदोलन में कोई भूमिका नहीं थी, इसलिए उन्हें सरदार वल्लभभाई पटेल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे कांग्रेस के आदर्श नेताओं को चुराना पड़ा।’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this