17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराष्ट्रीयकोरोना पर टेंशन दे रहे देश के ये 8 जिले, डॉ. गुलेरिया...

कोरोना पर टेंशन दे रहे देश के ये 8 जिले, डॉ. गुलेरिया ने बताया ताजा हाल

Published on

नई दिल्ली

चीन में कोरोना के कोहराम मचाने के बाद भारत में भी लोगों के मन में डर बैठ गया है। लोगों को लग रहा है कि सर्दियों में कोरोना की लहर फिर से दस्तक दे सकती है। हालांकि, एक्सपर्ट का कहना है कि भारत की स्थिति अभी बेहतर है। मौजूदा समय में देश में कोविड-19 की औसत राष्ट्रीय दर अभी 0.21 प्रतिशत के सामान्य स्तर पर है लेकिन देश के तीन दर्जन जिलों में यह एक प्रतिशत से अधिक तथा आठ जिलों में पांच प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई है। ये आंकड़े ऐसे समय में महत्वपूर्ण हैं जब चीन समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की रफ्तार काफी तेज हो गई है। देश के राज्यों/प्रयोगशालाओं द्वारा भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के पोर्टल पर 16-22 दिसंबर की अवधि में दर्ज किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

8 जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण दर 5% से अधिक
देश के 684 जिलों के कोविड-19 संबंधी आंकड़ों के अनुसार, भारत में आठ जिलों में कोरोना वायरस संबंधी संक्रमण दर पांच प्रतिशत से अधिक है। इनमें अरुणाचल प्रदेश का लोहित (5.88 प्रतिशत), मेघालय का री भोई (9.09 प्रतिशत), राजस्थान का करौली (5.71 प्रतिशत) और गंगानगर (5.66 प्रतिशत), तमिलनाडु का डिंडिगुल (9.80 प्रतिशत) तथा उत्तराखंड का नैनीताल (5.66 प्रतिशत) शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में संक्रमण दर 14.29 प्रतिशत और उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में 11.11 प्रतिशत दर्ज की गई।

हाइब्रिड इम्युनिटी से फायदे में भारत
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि कुल मिलाकर, कोविड मामलों में कोई अप्रत्याशित वृद्धि नहीं हुई है। भारत वर्तमान में एक ठीक स्थिति में है। भारत में लोगों को ‘हाइब्रिड इम्युनिटी’ विकसित होने के कारण प्राकृतिक प्रतिरक्षा के लाभ की स्थिति है। हालांकि हमें सतर्क रहने एवं सुरक्षा उपायों का पालन करने की जरूरत है।’ आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले में संक्रमण दर 1.13 प्रतिशत तथा दक्षिण गोवा में 1.10 प्रतिशत तथा उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 2.67 प्रतिशत है। केरल के आठ जिलों में संक्रमण दर एक प्रतिशत से अधिक है। इसमें पथानामथिट्टा (2.30 प्रतिशत), कोट्टयम (2.16 प्रतिशत), कोलम (1.97 प्रतिशत), एर्नाकुलम (1.85 प्रतिशत), इडुकी (1.31 प्रतिशत), कन्नौर (1.29 प्रतिशत), तिरुवनंतपुरम (1.15 प्रतिशत) और कोझिकोड में 1.04 प्रतिशत संक्रमण दर दर्ज की गई है।

8 जिलों में संक्रमण दर एक प्रतिशत से अधिक
वहीं, राजस्थान के आठ जिलों में संक्रमण दर एक प्रतिशत से अधिक रही है। इसमें करौली (5.71 प्रतिशत), गंगानगर (5.66 प्रतिशत), नागौर (4.88 प्रतिशत), जयपुर (3.37 प्रतिशत), भारतपुर (1.85 प्रतिशत) चूरू (1.72 प्रतिशत), झुंझनू (1.59) और आमेर में यह दर 1.39 प्रतिशत दर्ज की गई है। कर्नाटक के बेंगलुरू शहरी क्षेत्र में संक्रमण दर 1.98 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में 4.04 प्रतिशत, मंडी में 1.89 प्रतिशत और शिमला में कोविड-19 की दर 1.50 प्रतिशत दर्ज की गई है। जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में 3.30 प्रतिशत, डोडा में 1.64 प्रतिशत और अनंतनाग में यह 2.33 प्रतिशत है। महाराष्ट्र के अकोला में 1.63 प्रतिशत, पुणे में 1.15 प्रतिशत तथा पंजाब के श्री मुख्तर साहिब में 1.15 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में संक्रमण दर 2.48 प्रतिशत दर्ज की गई।

पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 227 नए मामले
रविवार सुबह के डेटा के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 227 नए मामले सामने आए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3,424 हो गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को संसद में कहा था कि भारत में एक साल में संक्रमण के मामलों में सतत कमी आई है। अभी औसतन प्रतिदिन 153 नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं, जिसकी तुलना में दुनिया में प्रतिदिन 5.87 लाख नए मामले सामने आ रहे हैं। चीन सहित कई देशों में महामारी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड-19 प्रबंधन के लिए तैयारी रखने के वास्ते पत्र लिखा है और इसमें खासतौर पर ऑक्सीजन की आपूर्ति एवं वेंटिलेटर मशीन दुरुस्त रखना सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...