17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यTMC के पंचायत सदस्य खर्च का हिसाब न दें, तो उन्हें पेड़ों...

TMC के पंचायत सदस्य खर्च का हिसाब न दें, तो उन्हें पेड़ों से बांध दो… दिलीप घोष का विवादित बयान

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव अप्रैल 2023 में प्रस्तावित हैं और राजनीतिक दल अभी से तैयारी से जुटे हैं। इस बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष का एक बयान सामने आया है। दिलीप घोष ने अपने पार्टी समर्थकों से कहा कि अगर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पंचायत सदस्य विकास के लिए उन्हें दी गई राशि के खर्च का हिसाब देने में विफल रहते हैं, तो उन्हें पेड़ों से बांध देना चाहिए। घोष ने पूर्व बर्धमान के शक्तिगढ़ में पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि टीएमसी नेताओं ने पिछले पांच वर्षों में जनता के धन को लूटा है।

दिलीप घोष ने कहा कि उन्हें (टीएमसी पंचायत सदस्यों को) पता होना चाहिए कि लोग आगामी ग्रामीण चुनावों में उनके गलत कार्यों का बदला लेंगे। उन्होंने कहा, ‘पिछले पंचायत चुनाव में टीएमसी ने हमें नामांकन दाखिल करने की अनुमति नहीं दी थी। उन्होंने (टीएमसी ने) वोट लूटकर जीत दर्ज की थी। अब जनता की नाराजगी देखकर वे छिप गए हैं। पंचायतों की ओर से किए गए खर्चों का उनसे विवरण मांगें।’

‘आपके पैसों से महल बनवाए’
बीजेपी नेता ने कहा, ‘जिन लोगों ने आपके पैसों से महल बनवाए, अपनी पत्नी, बेटी और दोस्तों को उपहार में आभूषण दिए, उन्हें छोड़िए मत। अपने गमछे से उन्हें पेड़ों से बांध दीजिए।’ टीएमसी ने पलटवार करते हुए कहा कि घोष इस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं, क्योंकि वह बीजेपी के भीतर अपनी योग्यता साबित करना चाहते हैं।

टीएमसी का घोष पर निशाना
टीएमसी के राज्यसभा सदस्य शांतनु सेन ने आरोप लगाया, ‘उन्हें (घोष को) बीजेपी के अन्य राज्य नेताओं द्वारा दरकिनार कर दिया गया है। इतना ही नहीं, बीजेपी केवल आतंक, बाहुबल, धमकी और शारीरिक हमले की भाषा जानती है। लोकतांत्रिक परंपराओं के लिए उनके मन में कोई सम्मान नहीं है।’ टीएमसी नेता ने कहा कि भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति पर टीएमसी चलती है। उन्होंने कहा, ‘टीएमसी का कोई पंचायत सदस्य अगर किसी गलत कार्य में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this