17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यलखनऊ में 18 साल से अधूरा अटल का ड्रीम प्रोजेक्ट, धूल फांक...

लखनऊ में 18 साल से अधूरा अटल का ड्रीम प्रोजेक्ट, धूल फांक रहा करोड़ों का बिजली प्लांट

Published on

लखनऊ:

25 दिसंबर यानी आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई कार्यक्रमों का हिस्सा बने। वहीं लखनऊ में ही करोड़ो रुपए की लागत से बना अटल जी का एक ड्रीम प्रोजेक्ट सालों से जर्जर हालत में है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने राज्य की बिजली समस्या से निजात पाने के लिए कूड़े से बिजली बनाने की 88 करोड़ की लागत वाली परियोजना की शुरुआत लखनऊ से करने का सपना अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को दिखाया था।

दरअसल अटल जी की ये परियोजना एशिया बायो एनर्जी लिमिटेड ने उनके प्रधानमंत्री रहते हुए पूरी भी कर दी थी। इससे 1.5 मेगावाट बिजली बना भी रही थी जबकि 5 मेगावाट बिजली बनाने का लक्ष्य था। इससे बनी बिजली को पावर कॉरपोरेशन को 3 रुपए 49 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से बेचा जा रहा था। मौजूदा वक्त में लखनऊ के दुबग्गा इलाके में बिजली बनाने के लिए लगाए गए 14 बीघे में बने इस प्लांट के गेट पर 20 दिसंबर 2004 से ताला लटक रहा है।

कंपनी और नगर निगम के बीच हुआ था समझौता
नगर निगम से जमीन जैविक और अजैविक कूड़ा देने के लिए कंपनी का समझौता हुआ था। बदले में कंपनी द्वारा नगर निगम को 60 लाख रुपए प्रति वर्ष देने की बात कही गई थी।

प्लांट के बाहर नोटिस चस्पा
जानकारी के मुताबिक, परियोजना की बंदी की सबसे बड़ी वजह नगर निगम द्वारा आवश्यक मात्रा में कूड़ा आपूर्ति न कर पाना रहा है। फिलहाल करीब 3 माह पहले नगर निगम ने इस प्लांट के बाहर नोटिस चस्पा कर दी है। इस नोटिस में लिखा है कि यहां की भूमि बिना नगर निगम की अनुमति से विक्रय नहीं होगी।

जानिए क्या कह रहा नगर निगम
वहीं नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने बताया कि एशिया बायो एनर्जी को इस संबंध में नोटिस भी भेजी गई है, जिसका जवाब भी आया है। उन्होंने कहा कि यह मामला कोर्ट में चल रहा है, यही वजह है कि नगर निगम द्वारा न्यायालय के फैसले का इंतजार किया जा रहा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this