17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यनाइट ड्यूटी में सोते हुए पकड़ा गया, नौकरी से निकाला तो फर्म...

नाइट ड्यूटी में सोते हुए पकड़ा गया, नौकरी से निकाला तो फर्म के मालिक, पिता और चाचा की कर दी हत्या

Published on

सूरत

गुजरात के सूरत में नौकरी से निकाले जाने से नाराज एक शख्स ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। शख्स और उसके सहयोगी ने रविवार को एक कशीदाकारी फर्म के मालिक, उसके पिता और चाचा की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूरत शहर में अमरोली इलाके के अंजनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित वेदांत टेक्सो कंपनी में यह तिहरा हत्याकांड हुआ।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सूरत पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है व मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया है। पुलिस उपायुक्त (जोन 5) हर्षद मेहता ने कहा, ‘आरोपी और उसका सहयोगी रविवार सुबह फर्म में आया था तथा इसके मालिक,उनके पिता और चाचा की चाकू मार कर हत्या कर दी।’

10 दिन पहले नौकरी से निकाला गया था
मृतकों की पहचान कल्पेश ढोलकिया (36), धनजी ढोलकिया (61) और घनश्याम राजोडिया (48) के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘कशीदाकारी फर्म के मालिक और उसके कर्मचारी के बीच विवाद होने के बाद यह घटना हुई। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि फैक्टरी के मालिक ने 10 दिन पहले इस व्यक्ति को नौकरी से निकाल दिया था क्योंकि वह नाइट ड्यूटी के दौरान सोते पाया गया था। उस समय उनके बीच तीखी बहस हुई थी।’ मेहता ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को धारदार हथियारों से लैस होकर फैक्टरी में जाते हुए और कंपनी के मालिक, उसके पिता और चाचा पर कई बार हमला करते हुए देखा जा सकता है।

ऑनलाइन खरीदा था चाकू
उन्होंने कहा, ‘पूरी घटना बहुत गंभीर और दुखद है। सूरत पुलिस की अलग-अलग टीम आरोपी को पकड़ने के लिए लगाई गई थी।’ उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए उनके नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया है।उन्होंने कहा, ‘फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और हमारा लक्ष्य एक सप्ताह के भीतर आरोप पत्र दाखिल करना है। प्राथमिक जांच से पता चला कि आरोपी ने फर्म के मालिक से विवाद होने के बाद ऑनलाइन चाकू खरीदा था।’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this