12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, 26 की मौत- 7 लाख घरों...

अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, 26 की मौत- 7 लाख घरों में बिजली गुल

Published on

वॉशिंगटन/टोक्यो,

उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड से जकड़ा हुआ है. लेकिन भारत ही नहीं अमेरिका और जापान में भी बर्फीले तूफान का कहर जारी है. अमेरिका में अधिकांश हिस्सों में भारी बर्फबारी हो रही है. इसके साथ ही तेज हवाओं के चलते लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है. अमेरिका में अब तक बर्फीले तूफान में 26 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं, जापान में भीषण बर्फबारी के चलते 14 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

अमेरिका में बर्फबारी के चलते 7 लाख घरों की बिजली गुल हो गई है. ठंड से सबसे प्रभावित न्यूयॉर्क का बफेलो है. यहां 43 इंच बर्फबारी हुई है. इसके चलते लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है. इतना ही नहीं पॉवर स्टेशन पर बर्फबारी के चलते बिजली व्यवस्था चरमरा गई है. यहां 12 लोगों की मौत ठंड से हुई है.

अमेरिका में 2000 उड़ानें रद्द
पूरे साउथ अमेरिका में ठंड से हाल बेहाल हैं. यहां क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न में ठंड ने खलल डाल दिया है. यहां करीब 5.5 करोड़ लोग ठंड से प्रभावित हुए हैं. नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक, फ्लोरिडा के मियामी, थंपा, ऑरलेंडो और वेस्ट पाल्म बीच में 25 दिसंबर को 1983 के बाद सबसे कम तापमान रहा. वहीं न्यूयॉर्क में भी कई जगहों पर क्रिसमस पर भारी भीड़ रही.

बफेलो में सभी तरह की परिवहन सुविधाएं प्रभावित रहीं. यहां ट्रेनें और हवाई यात्रा को रद्द करना पड़ा. यहां तक कि भीषण बर्फबारी के चलते सड़क रास्ते भी बंद रहे. फ्लाइट टिकट वेबसाइट FlightAware के मुताबिक, शनिवार को करीब 4,000 फ्लाइट्स में देरी हुई. वहीं, 2000 उड़ाने रद्द हुईं.

जापान में 14 की मौत 
जापान में भी भीषण ठंड का कहर जारी है. जापान में कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से भारी बर्फबारी जारी है. यहां 17 दिसंबर से अब तक ठंड से जुड़ी घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 87 लोग जख्मी हैं. जापान में के निगाता में 1.2 मीटर तक बर्फबारी रिकॉर्ड की गई. इसके चलते इलाके में ब्लैक आउट हो गया. करीब 2000 घरों की बत्ती गुल हो गई. वहीं, प्रशासन ने लोगों से गैर जरूरी होने पर घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है.

Latest articles

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

More like this