17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यआगरा के बाद बिहार के गया में विदेश से आए 4 लोग...

आगरा के बाद बिहार के गया में विदेश से आए 4 लोग कोरोना पॉजिटिव

Published on

गया,

उत्तर प्रदेश के आगरा में चीन से लौटे शख्स के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मचा ही था कि अब बिहार के गया में चार संक्रमित मिले हैं. गया एयरपोर्ट पर RTPCR जांच के दौरान इंग्लैंड और म्यांमार से आए चार पर्यटक कोविड संक्रमित मिले हैं. इसके बाद गया का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में आ गया है. इन चारों पर्यटकों के संपर्क में आये लोगों का कोविड टेस्ट किया जा रहा है.

गौरतलब है कि गया में दो दिवसीय बौद्ध सेमिनार होने वाला है. इस सेमिनार में दलाई लामा भी हिस्सा लेंगे. सेमिनार में विश्व के कई कोनों से बौद्ध भिक्षु आ रहे हैं. इस वजह से गया एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले लोगों का कोविड टेस्ट किया जा रहा है. इसी टेस्ट के दौरान चार पर्यटक कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसके बाद से हड़कंप मच गया है.

गया के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि गया एयरपोर्ट पर 20 दिसंबर को बैंकॉक से आए विमान पर सवार यात्रियों की कोरोना की जांच आरटीपीसीआर कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट रविवार को आई, इनमें से तीन कोरोना संक्रमित मिले, तीनों इंग्लैंड के रहने वाले हैं, जिन्‍हें बोधगया के एक होटल में होम आइसोलेट कर दिया गया है.

डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि म्यांमार से आया एक विदेश पर्यटक भी कोरोना संक्रमित मिला है, जो गया से पटना जाकर दिल्ली रवाना हो गया है, उसकी तलाश की जा रही है. डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन जरूर करें.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this