18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यउप्र : पेंशन के पैसे देने से किया इनकार, पोते ने दादी...

उप्र : पेंशन के पैसे देने से किया इनकार, पोते ने दादी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पोते ने अपनी दादी को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार डाला. जब लड़के के पिता अपनी मां को बचाने के लिए बीच बचाव करने आए तो उसने पिता पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. जिससे वह घायल हो गए. वारदात के अंजाम देने के बाद आरोपी पोता मौके से फरार हो गया.

मामला निगोहा क्षेत्र के करनपुर गांव का है. जानकारी के मुताबिक, पोते ने दादी से उनकी पेंशन के रुपये मांगे थे. लेकिन दादी ने पोते को रुपये देने से इनकार कर दिया. जिससे पोते को गुस्सा आ गया और उसने दादी की बेहरमी से हत्या कर डाली. पिता पर भी हमला किया और मौके से फरार हो गया. पुलिस को सूचना मिली तो उन्होंने आरोपी पोते के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक, करनपुर में शीतला देवी अपने बेटे सुरेश कुमार, पोते, पोते की पत्नी और उनके दो बच्चों के साथ रहती थीं. रविवार को पोता अपनी दादी के पास आया और उनसे वृद्धा पेंशन के रुपये मांगने लगा. दादी ने पोते को रुपये देने से इनकार कर दिया तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. जिसके बाद पोते ने घर के दूसरे कमरे से कुल्हाड़ी उठाई. फिर दादी के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला करने लगा. उस समय आरोपी के पिता और पत्नी भी वहीं मौजूद थे.

पिता को भी किया घायल
शीतला देवी के बेटे यानि आरोपी के पिता ने उन्हें बचाने की कोशिश की. लेकिन पोते के सिर पर भूत सवार था. उसने पिता पर भी कुल्हाड़ी से हमला करके उन्हें घायल कर दिया. पिता के गिरते ही पोते ने दादी शीतला देवी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए. जिससे शीतला देवी की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद आरोपी पत्नी और बच्चों को लेकर वहां से फरार हो गया.

फरार पोते की तलाश जारी
आस-पड़ोस के लोगों ने घायल सुरेश को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शीतला देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. डीसीपी साउथ जोन राहुल राज ने बताया कि आरोपी पोते के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. उसकी तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं, घायल सुरेश का अस्पताल में इलाज जारी है. उनसे भी पूछताछ की जा रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this