18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यभारत जोड़ो यात्रा के लिए सलाम... PDP चीफ महबूबा मुफ्ती ने की...

भारत जोड़ो यात्रा के लिए सलाम… PDP चीफ महबूबा मुफ्ती ने की राहुल गांधी की तारीफ

Published on

जम्मू

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि देश में धर्मनिरपेक्षता को मजबूत करने और एकता को बढ़ावा देने के वास्ते ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने के लिए वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सलाम करती हैं। मुफ्ती ने दावा किया कि पिछले सात-आठ सालों में धर्मनिरपेक्षता की बुनियाद को नुकसान पहुंचाया गया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए भी राहुल गांधी की सराहना की।

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी पार्टी के मुख्यालय में पत्रकारों से कहा, ‘हम भारत को एकजुट करने और देश में धर्मनिरपेक्षता और भाईचारे को मजबूत करने और प्रोत्साहित करने की खातिर भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने के लिए राहुल गांधी को सलाम करते हैं।’ उन्होंने देश की धर्मनिरपेक्ष नींव को ‘कमजोर’ करने और ‘तोड़ने’ के लिए बीजेपी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया।

‘विरोधियों को सम्मान देना अच्छा भाव’
राहुल गांधी की ओर से वाजपेयी को श्रद्धांजलि दिए जाने के बारे में पीडीपी प्रमुख ने कहा, ‘अपने विरोधियों को भी सम्मान देना एक अच्छा भाव है। यह इस देश की खूबसूरती है कि विरोधियों को भी श्रद्धांजलि दी जाती है… हालांकि यह फिलहाल गायब है।’ महबूबा ने वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि वह हमेशा राजनीति से ऊपर देखते थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this