18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यगुजरात: MSU में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल, विरोध में VHP ने...

गुजरात: MSU में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल, विरोध में VHP ने पढ़ी हनुमान चालीसा

Published on

वडोदरा,

गुजरात के वडोदरा शहर में महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय (MSU) के परिसर में दो छात्रों के नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल हुआ है. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कॉमर्स डिपार्टमेंट में परीक्षा देने आए दो छात्रों ने परिसर में नमाज पढ़ी थी. इससे पहले दो दिन पहले भी एमएसयू कैंपस के अंदर संस्कृत महाविद्यालय के मुख्य द्वार के बाहर नमाज पढ़ते दंपति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

अब एक और वीडियो वायरल होने के बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने विरोध में विश्वविद्यालय परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ किया. विहिप कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में नमाज पढ़ने के पीछे साजिश का आरोप लगाया. बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं ने गंगाजल छिड़ककर हनुमान चालीसा का पाठ किया. विहिप ने मामले में जांच की मांग की है.

परीक्षा देने से पहले नमाज अदा की
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने कहा कि घटना की जानकारी होने पर विश्वविद्यालय की सतर्कता टीम मौके पर पहुंची. परिसर में परीक्षा चल रही थी, इसलिए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को बुलाया. उन्होंने कहा कि दोनों छात्र बीकॉम द्वितीय वर्ष के हैं. परीक्षा देने से पहले उन्होंने परिसर में नमाज अदा की थी. उन्होंने कहा कि अभी इन छात्रों की परीक्षाएं चल रही हैं. परीक्षा खत्म होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन दोनों को काउंसलिंग के लिए बुलाएगा और उन्हें बताएगा कि यह एक शैक्षणिक संस्थान है, यहां उन्हें इस तरह की गतिविधियों से परहेज करना होगा.

दो दिन पहले भी ऐसे ही पढ़ी गई थी नमाज
इससे पहले 24 दिसंबर को विश्वविद्यालय में आयोजित सीसीसी परीक्षा में शामिल होने आए दंपति ने यहां नमाज अदा की थी. हालांकि, उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर के बाहर एक गेट के सामने खड़े होकर नमाज पढ़ी थी. उस वीडियो की जांच से पता चला कि दंपति किसी अन्य जिले के थे. अपने बेटे या बेटी के साथ जा रहे थे, जिन्हें 24 दिसंबर को विश्वविद्यालय के पास एक अन्य भवन में आयोजित सीसीसी परीक्षा में शामिल होना था. सुरक्षा गार्ड तुरंत वहां पर पहुंचे और उन्हें कहीं और नमाज अदा करने के लिए कहा. इसके बाद दंपति ने माफी मांगी और वहां से चले गए.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this