21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeखेलआधा दर्जन से ज्यादा कप्तान-उपकप्तान, विराट कोहली के बाद टीम इंडिया की...

आधा दर्जन से ज्यादा कप्तान-उपकप्तान, विराट कोहली के बाद टीम इंडिया की हालत खस्ता

Published on

नई दिल्ली

विराट कोहली ने साल 2022 की शुरुआत में टेस्ट कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। खेल के सबसे बड़े फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ते ही एक युग का अंत हुआ था क्योंकि वह पहले ही टी-20 और वनडे की कप्तानी से भी हट चुके थे। एग्रेसिव कप्तान माने जाने वाले विराट के जाने के बाद भारतीय टीम में लीडरशीप की कमी साफ झलकती है। टीम में उथल-पुथल का दौर लगातार जारी है। उत्तराधिकारी बनाए गए रोहित शर्मा खराब फिटनेस के चलते बीच-बीच में गायब हो जाते हैं। ‘कोहली काल’ के BCCI ने बाद कुल मिलाकर 8 खिलाड़ियों को लीडरशीप के रोल में आजमाया जा चुका है।

आधा दर्जन से ज्यादा नाम
रोहित शर्मा
केएल राहुल
ऋषभ पंत
जसप्रीत बुमराह
शिखर धवन
हार्दिक पंड्या
रविंद्र जडेजा
सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव उपकप्तान
दरअसल, भारत और श्रीलंका के बीच अगले साल 3 जनवरी से तीन टी-20 और इतने ही मैच की वनडे सीरीज खेली जानी है। बीती रात बीसीसीआई ने टीम का ऐलान किया। टी-20 सीरीज के लिए कप्तानी हार्दिक पंड्या को सौंपी गई। सूर्यकुमार यादव उपकप्तान बनाए गए हैं जबकि वनडे टीम की कमान रोहित शर्मा को ही थमाई गई है। उपकप्तानी केएल राहुल करेंगे।

सूर्या को रिटर्न गिफ्ट
हाल ही में वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को ऋषभ पंत पर तरजीह दी गई है। ईशान ने वनडे और टी20 दोनों टीम में जगह बनाई है। टी20 टीम में संजू सैमसन को भी रखा है लेकिन उन्हें विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर जगह देने की बजाए स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर जगह मिली है। केएल राहुल टी-20 टीम में नहीं ऐसे में जोरदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव को टीम का वाइस कैप्टन बनाया गया है। आईपीएल में महंगे बिके तेज गेंदबाज शिवम मावी और मुकेश कुमार को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है।

भारत की टी-20 टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (उप कप्तान), दीपक हूडा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी और मुकेश कुमार।

भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...