21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यजम्मू: सिधरा एनकाउंटर में तीन आतंकी ढेर, ट्रक से आए थे दहशतगर्द,...

जम्मू: सिधरा एनकाउंटर में तीन आतंकी ढेर, ट्रक से आए थे दहशतगर्द, ड्राइवर फरार

Published on

श्रीनगर

जम्मू के सिधरा में एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने 3 आतंकियों को ढेर कर दिया है। यहां पर ट्रक से जा रहे आतंकियों के बारे में सूचना मिली थी। इस पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर ट्रक को रोका और आतंकियों से आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। जिसके बाद आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके जवाब में सुरक्षाबलों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें तीन आतंकी मारे गए। इसी बीच ट्रक चालक मौके से भाग निकला। जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि आतंकियों का प्लान नए साल पर दहशत फैलाना था। इसको लेकर भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। वहीं इस घटना को लेकर सुरक्षा कारणों से गृह मंत्री अमित शाह शाम 4 बजे बैठक भी करेंगे।

नए साल पर आतंकियों की थी बड़ी साजिश
खुफिया इनपुट से मिली जानकारी के मुताबिक आतंकी नए साल पर कुछ बड़ी साजिश रचने के मकसद से सीमा पार से दाखिल हुए थे। सुरक्षा बलों ने जब इनको रोकना चाहा तो ट्रक के अंदर से ही ये सभी लगातार फायरिंग करने लगे। एडीजी के जारी बयान के मुताबिक आतंकियों के पास हथियारों की एक बड़ी खेप थी। इस दौरान सुरक्षाबलों की कार्रवाई में ट्रक में आग भी लग गई और ट्रक धू-धूकर जलने लगा। एनकाउंटर की जगह का इलाका जंगल क्षेत्र का था। इस वजह से कार्रवाई के दौरान किसी भी आम नागरिक को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this