24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
HomeUncategorizedमहात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने क्यों कहा- नोटों से बापू...

महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने क्यों कहा- नोटों से बापू की तस्वीर हटाए सरकार

Published on

नई दिल्ली,

महात्मा गांधी के परपोते और लोकप्रिय लेखक तुषार गांधी ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के एक हालिया कदम पर अपनी नाराजगी जताई. वह आरबीआई के एक फैसले से इतने आहत हो गए कि उन्होंने आरबीआई और भारत सरकार पर तंज कसते हुए करेंसी नोटों से महात्मा गांधी की तस्वीर हटाने तक को कह दिया.

दरअसल आरबीआई ने दिसंबर की शुरुआत में देश की पहली डिजिटल करेंसी CBDC लॉन्च की थी. लेकिन इस करेंसी पर बापू की तस्वीर नहीं थी. इसी पर तंज कसते हुए तुषार गांधी ने ट्वीट कर आरबीआई और भारत सरकार पर नाराजगी जताई.

तुषार गांधी ने ट्वीट कर कहा कि नई लॉन्च की गई डिजिट करेंसी पर बापू की तस्वीर नहीं लगाने के लिए आरबीआई और भारत सरकार का शुक्रिया. अब कृपया कर करेंसी नोटों से भी बापू की तस्वीर हटा दें. बता दें कि इस महीने की शुरुआत में आरबीआई ने चार शहरों दिल्ली, बेंगलुरू, मुंबई और भुवनेश्वर में डिजिटल करेंसी लॉन्च की थी.

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की थी कि देश की आर्थिक समृद्धि के लिए नोटों पर लक्ष्मी जी और गणेश जी की तस्वीरें लगाई जाएं. CM केजरीवाल ने पत्र में कहा कि देश के 130 करोड़ लोगों की इच्छा है कि नोटों पर एक तरफ महात्मा गांधी जी और दूसरी तरफ गणेश और लक्ष्मी जी की तस्वीर होनी चाहिए.

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...