5.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराष्ट्रीयदेसी वैक्‍सीन आपको BF.7 से बचा लेगी? नए कोरोना वेरिएंट की 'चीरफाड़'...

देसी वैक्‍सीन आपको BF.7 से बचा लेगी? नए कोरोना वेरिएंट की ‘चीरफाड़’ में लगे भारतीय वैज्ञानिक

Published on

नई दिल्‍ली

चीन समेत कई देशों में कोरोना के BF.7 स्‍ट्रेन ने कहर बरपा रखा है। पिछले दो दिन में विदेश से आने वाले 39 यात्री पॉजिटिव मिले हैं। भारत में इसका सैंपल आइसोलेट किया जा चुका है। क्‍या अपने यहां बनी कोविड वैक्‍सीन BF.7 संक्रमण से बचा सकती हैं? या देसी वैक्‍सीन लेने वालों को गंभीर बीमारी का खतरा कम है? इन्‍हीं सब सवालों के जवाब जानने के लिए स्‍टडी चल रही है। एक्‍सपर्ट्स के अनुसार, ओमीक्रोन वेरिएंट का यह सब-लीनिएज बेहद संक्रामक है। इससे संक्रमित व्‍यक्ति कम से कम 10 और लोगों को संक्रमण दे सकता है। भारत में जुलाई से अबतक BF.7 वेरिएंट के चार मामलों का पता चला है। सूत्रों के अनुसार, इनमें से तीन गुजरात से हैं और एक ओडिशा से। सभी चारों मरीज या तो एसिम्‍प्‍टोमेटिक थे या उनमें बीमारी के हल्‍के लक्षण दिखे। राहत की बात है कि सभी कोरोना संक्रमण से रिकवर हो गए।

भारत पर कितना असर डालेगा BF.7, एक्‍सपर्ट्स ने क्‍या कहा
एक्‍सपर्ट्स ने कहा कि BF.7 सब-वेरिएंट चीन, जापान और साउथ कोरिया समेत कई देशों में ताजा लहर के पीछे है लेकिन भारत में इसके असर का आंकलन करने में वक्‍त लगेगा। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के वैज्ञानिक डॉक्‍टर एनके मेहरा ने बताया कि BF.7 का रीप्रोडक्‍शन वैल्‍यू 10 से ज्‍यादा है मतलब एक संक्रमित व्‍यक्ति 10 से ज्‍यादा को संक्रमित कर सकता है। हालांकि, उन्‍होंने कहा कि अभी तक देश में इसकी वजह से मामले नहीं बढ़े हैं।

सावधान रहें! जनवरी में बढ़ सकते हैं केस
चीन, जापान के साथ अमेरिका और यूरोप के कुछ देशों में जिस तरह से कोविड के मामले तेजी से बढ़े हैं, उसे देखते हुए भारत के लिए जनवरी का महीना काफी अहम होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि 30 से 40 दिनों तक लोगों को बहुत सतर्कता बरतनी होगी। मास्क पहनने समेत कोविड से बचाव के सभी नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। कोविड की पिछली लहरों का ट्रेंड देखें तो चीन, जापान, कोरिया में केस बढ़ने के 10 दिन बाद यूरोप और उसके बाद अमेरिका, लैटिन अमेरिका के देशों में केस बढ़ते हैं। फिर भारत में भी मामलों में इजाफा होता है। अगर इस बार भी ऐसा ही ट्रेंड रहा तो जनवरी में देश में कोरोना के केस बढ़ सकते हैं, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने की दर कम ही रहेगी।

कोविड की नई लहर से निपटने की क्‍या तैयारी?
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को देशभर के 20,021 अस्पतालों में कोविड की तैयारियों को जांचा। इनमें 15,424 सरकारी और 4,597 प्राइवेट अस्पताल थे। इस ड्रिल में 2.16 लाख से ज्यादा डॉक्टरों, 3.87 लाख नर्सों, 1.93 लाख पैरामेडिकल स्टाफ और 17,791 आयुष प्रैक्टिशनरों ने हिस्सा लिया। एक्‍सपर्ट्स का मानना है कि लोगों को ओमीक्रोन के नए वेरिएंट से बचाव के लिए कोविड-उपयुक्त व्यवहार और वैक्सिनेशन अपनाना चाहिए। डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कुछ महीनों से ये वेरिएंट भारत में मौजूद है लेकिन हमें सभी तरह की स्थितियों के लिए तैयार रहना चाहिए।

Latest articles

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...