10.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
HomeUncategorizedPM Modi की मां के निधन पर बॉलीवुड सितारों ने जाहिर किया...

PM Modi की मां के निधन पर बॉलीवुड सितारों ने जाहिर किया शोक, स्वरा भास्कर-शहनाज गिल ने क्या कहा देखें

Published on

आज सुबह-सुबह बेहद दुखी कर देना वाला समाचार मिला जब पता चला कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मां का देहांत हो गया है। पीएम मोदी की मां हीरा बेन 100 साल की थीं और हाल ही में अपना 100वां जन्मदिन मनाया था। पीएम मोदी की मां के निधन पर पूरा देश दुखी है और सोशल मीडिया पर हीरा बा का श्रद्धांजलि दे रहा है। बॉलीवुड सितारे भी पीएम मोदी की मां को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

हेमा मालिनी ने किया ट्वीट
हेमा मालिनी ने ट्वीट करते हुए लिखा है- साल के अंत में एक दुखद नुकसान हुआ है- मोदी जी की प्यारी और बहुत सम्मानित माँ हीराबेन जी का निधन हो गया है। राष्ट्र इस अनुकरणीय मां के शोक में उनके बेटे के साथ शामिल है, जिसने एक प्रसिद्ध पुत्र होने के बावजूद संयमी जीवन जीने की मिसाल कायम की।

शहनाज गिल ने जाहिर किया दुख
शहनाज गिल ने पीएम मोदी और उनकी मां की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को प्यारी मां हीराबेन मोदी के निधन पर मेरी गहरी संवेदना। माँ और बच्चे के बीच का बंधन भगवान द्वारा बनाई गई सबसे अनमोल रचना है। ओम शांति!

प्रकाश राज ने किया ट्वीट
एक्टर प्रकाश राज ने लिखा है- मां को खोना बहुत दुखदायी होता है। आपके नुकसान के लिए हार्दिक संवेदना नरेंद्र मोदी जी.. उनकी आत्मा को शांति मिले। प्रार्थना और शक्ति।

डॉक्टर कुमार विश्वास ने लिखा है- आदरणीय प्रधानमंत्री जी। माँ-पिता व गुरु कभी दिवंगत नहीं होते। वे अपने गुणों के माध्यम से अपनी संततियों व शिष्यों में सदैव उपस्थित रहते हैं। आपकी पूज्य माँ आपके सत्कार्यों व सात्विक संकल्पों में सदैव जीवित रहेंगीं। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में परमपद प्रदान करे। ॐ शांति ॐ

निम्रत कौर ने ट्वीट करते हुए लिखा है- माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी को प्यारी मां खोने पर गहरी, हार्दिक संवेदना। इस गंभीर घड़ी में सर्वशक्तिमान परिवार को अपना प्रकाश और शक्ति प्रदान करें।क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने भी ट्वीट करके पीएम मोदी की मां को श्रद्धांजलि दी है।स्वरा भास्कर ने भी पीएम मोदी की मां के निधन पर दुख जाहिर किया है।एक्टर राजपाल यादव ने लिखा है- हम सब को गर्व हैं की मोदीजी की माँ एक तपस्या की देवी हैं और उनसे प्रेरणा और प्रमाण भी देखने को मिला , की दुनिया की हर माँ एक देवी हैं ।
ॐ शांति ॐ शांति ॐ शांति ॥

रवीना टंडन ने भी ट्वीट करके पीएम मोदी की मां को श्रद्धांजलि दी है. गीतकार मनोज मुंतशिर ने लिखा- तू इस दुनिया में अमर हो के तो नहीं आयी थी…तूने भी तो एक ही ज़िंदगी पायी थी..
एक बार तो अपने लिए जीने का स्वाद चख लेती..
सारी प्रार्थनाएँ मुझ पर ख़र्च कर दी माँ,
कुछ तो अपने लिए रख लेती! ओम शांति।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया पोस्ट। अनन्या पांडे ने दी पीएम मोदी की मां को श्रद्धांजलि। सोनू सूद ने पीएम मोदी की मां के लिए किया ट्वीट। अक्षय कुमार ने लिखा- मां को खोने से बड़ा कोई दुख नहीं होता। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर पीएम मोदी को संवेदना व्यक्त की है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...