16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedमौत के पहले तुनिषा शर्मा और शीजान की हुई थी गंदी बहस,...

मौत के पहले तुनिषा शर्मा और शीजान की हुई थी गंदी बहस, CCTV फुटेज में सच आया सामने

Published on

‘अली बाबा’ एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा केस में आए दिन अहम खुलासे हो रहे हैं। 24 दिसंबर को कथित सुसाइड के बाद से अब तक 6 दिन गुजर चुके हैं और काफी कुछ देखने और सुनने को मिल चुका है। मां वनीता शर्मा, मामा पवन शर्मा के अलावा पुलिस ने हाउस हेल्प से भी पूछताछ की है, जिसमें शादी और रिलेशनशिप को लेकर कई दावे किए गए हैं। इतना ही नहीं, पुलिस को शीजान के फोन से 300 पन्नों की चैट भी मिली है। अब खबर है कि मौत के पहले शीजान और तुनिषा के बीच बहुत गंदी बहस हुई थी।

वालीव पुलिस ने तुनिषा शर्मा मौत मामले में बताया कि जब एक्ट्रेस ने टीवी सीरियल ‘अली बाबा’ के सेट पर कथित सुसाइड किया था उसके पहले उनकी केस के मुख्य आरोपी शीजान खान से बहुत बहसबाजी हुई थी। पुलिस ने सेट के सीसीटीवी फुटेज मांगे थे, जो कि उन्हें मिल गए हैं। उसी में ये बात सामने आई है। उसमें दिखाई दे रहा है कि दोनों के बीच बहस होती दिखाई दे रही है।

शीजान खान के वकील का बयान आया
वहीं, शीजान खान को 30 दिसंबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया था लेकिन कोर्ट ने एक दिन इसे आगे बढ़ा दिया है। इसके मुताबिक, एक्टर को 31 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में रहना होगा। ऐसा तीसरी बार हुआ है, जब उनकी जमानत याचिका टल गई। वहीं, अब तो तुनिषा का फोन भी अनलॉक हो गया है, जिसमें कई नए सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि शीजान के वकील का कहना है कि पुलिस के पास एक्टर के खिलाफ कोई सबूत नहीं हैं। एक्ट्रेस की मां ने जो भी आरोप लगाए हैं, वो बेबुनियाद हैं।

तुनिषा शर्मा की मां ने किए नए दावे
मां वनीता शर्मा और माम पवन शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भी कई दावे किए थे। मां का कहना था, ‘तुनिषा ने शीजान के फोन में दूसरी लड़की से हुए चैट्स पढ़े थे। इसी कारण दोनों में झगड़ा हुआ था और ब्रेकअप हुआ था। शीजान का हमारे घर आना जाना था। तुनिषा ने शीजान का फोन चेक किया था। उसमें दूसरी लड़की के मैसेज थे। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। शीजान ने तुनिषा को थप्पड़ मारा था। शीजान ने तुनिषा से कहा था कि तुझे जो करना है कर ले। इस मामले में शीजान की मम्मी और बहन का भी मिली हुई है।’

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...