25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यUP: सरकारी कर्मचारियों का कारनामा, बिना पार्टिशन एक साथ लगा दी चार...

UP: सरकारी कर्मचारियों का कारनामा, बिना पार्टिशन एक साथ लगा दी चार टॉयलेट सीट

Published on

बस्ती,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन की किस कदर धज्जियां उड़ाई जा रही है इसकी बानगी आपको उत्तर प्रदेश के बस्ती में देखने को मिल जाएगी. यहां एक ऐसा शौचालय बनाया गया है, जहां एक साथ चार लोग बैठकर टॉयलेट कर सकते हैं. सोशल मीडिया में इस टॉयलेट की तस्वीर वायरल हुई तो जिला प्रशासन की किरकिरी शुरू हो गई.

बस्ती मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर तहसील रुदौली क्षेत्र के धानसा गांव में बना सामुदायिक शौचालय इन दिनों सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रहा है. कारण यह है कि इस शौचालय के अंदर चार-चार टॉयलेट सीट एक साथ बना दी गई है और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को यह उम्मीद भी है कि एक साथ चार लोग शौच करने के लिए बैठेंगे.

बिना दरवाजों के एक साथ 4 सीट लगाने की बात आपको जरूर अचरज में डाल देगी. ऐसा कारनामा बस्ती के पंचायती राज विभाग के काबिल अधिकारी ही कर सकते हैं. फिलहाल सोशल मीडिया में तस्वीर वायरल होने के बाद चारों टॉयलेट सीट को तोड़ दिया गया है और अधिकारी डैमेज कंट्रोल में जुटे हैं.

इस पूरे मामले में बस्ती के मुख्य विकास अधिकारी राजेश प्रजापति का कहना है कि मानक के अनुरूप रुधौली ब्लॉक के धानसा गांव में बनाया गया शौचालय नहीं है, जिसकी जांच के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को नामित किया गया है और रिपोर्ट मिलने के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी. सीडीओ राजेश प्रजापति ने कहा कि 4 सीट लगाने का शासनादेश तो है मगर यह सीटें मानक के अनुरूप नहीं लगाई गई हैं, जिस वजह से इस शौचालय को बनाने वाले दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

ईएसआई अस्पताल सोनागिरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल। कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल सोनागिरी (भेल) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...