25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeराजनीतिT-Shirt पहनकर भारत जोड़ो यात्रा में क्यों चल रहे हैं राहुल गांधी?...

T-Shirt पहनकर भारत जोड़ो यात्रा में क्यों चल रहे हैं राहुल गांधी? उन्होंने खुद बताया

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा अभी 9 दिनों के ब्रेक पर है। सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में एक सफेद रंग की टी शर्ट पहनकर चल रहे थे। जब राहुल गांधी 26 दिसंबर को सुबह कड़ी ठंडी में पूर्व प्रधानमंत्रियों के समाधि पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे, तब भी उन्होंने टीशर्ट पहन रखी थी। इसके बाद ये चर्चा का विषय बन गया कि आखिर राहुल गांधी को ठंड नहीं लगती? इसका जवाब अब खुद राहुल ने दिया है।

दरअसल शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मुझे ठंड नहीं लगती, जब ठंड लगेगी तब मैं स्वेटर पहन लूँगा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब मैं यात्रा के बाद वीडियो बनाऊंगा और बताऊंगा कि कैसे ठंड नहीं लगती है। उन्होंने एक पत्रकार के सवाल के जवाब में कहा कि आप चाहते हो मैं स्वेटर पहन लूं, इससे इतनी डिस्टर्बेंस क्यों हैं? इसका कारण है कि मैं सर्दी से डरता नहीं हूं, आप डरते हो।

विपक्षी एकता को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि अगर हम एक हो गए तो बीजेपी (BJP) के लिए काफी मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा, “मैं जमीन से जो सुन रहा हूं, अगर विपक्ष प्रभावी ढंग से दूरदर्शिता के साथ खड़ा होता है, तो बीजेपी के लिए चुनाव जीतना बहुत मुश्किल हो जाएगा। लेकिन विपक्ष को ठीक से समन्वय करना होगा और विपक्ष को एक वैकल्पिक दृष्टिकोण के साथ लोगों के पास जाना होगा।”

यूपी में भारत जोड़ो यात्रा में विपक्षी नेताओं के शामिल होने को लेकर राहुल गांधी ने कहा, “भारत जोड़ो यात्रा के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। हम किसी को अपने साथ जुड़ने से नहीं रोकेंगे। अखिलेश जी, मायावती जी और अन्य चाहते हैं मोहब्बत का हिंदुस्तान। हमारे बीच विचारधारा का कुछ संबंध है।” राहुल ने कहा कि अखिलेश और मायावती हिंसा नहीं चाहते हैं। उनके साथ हमारा हिंदुस्तान को जोड़ने का रिश्ता है।

राहुल गांधी ने कहा, “जब मैंने यात्रा को शुरू किया, तो मैंने इसे कन्याकुमारी से कश्मीर तक की सामान्य यात्रा के रूप में लिया। धीरे-धीरे हम समझ गए कि इस यात्रा में एक आवाज और भावनाएं हैं। मैं बीजेपी और आरएसएस के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं, क्योंकि वे जितना अधिक हमें निशाना बनाते हैं, यह किसी न किसी तरह से हमारी मदद करता है।

Latest articles

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

ईएसआई अस्पताल सोनागिरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल। कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल सोनागिरी (भेल) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...