25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिभारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी का तंज- 'बीजेपी-RSS मेरे गुरु की तरह,...

भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी का तंज- ‘बीजेपी-RSS मेरे गुरु की तरह, मुझे अच्छी ट्रेनिंग दी’

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश में बढ़ रही नफरत, डर और हिंसा के खिलाफ है. भारत जोड़ो यात्रा, देश की आवाज है. इस दौरान राहुल गांधी ने आरएसएस और बीजेपी नेताओं को धन्यवाद भी दिया. राहुल ने कहा कि जितना वो आक्रमण करते हैं, उतनी ही हमें पोजिशन इंप्रूव करने का मौका मिलता है. मैं चाहता हूं कि वो थोड़ा और अग्रेसिविली अटैक करें तो इससे कांग्रेस पार्टी और मुझे फायदा होगा. एक प्रकार से मैं उनको अपना गुरू मानता हूं. एक प्रकार से वो हमें रास्ता दिखा रहे हैं कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए.

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि लोग पूछ रहे हैं कि यात्रा के बाद क्या होगा. उन्होंने बताया कि मुझसे कल कुछ लोग कह रहे थे कि हमें प्लानिंग करनी है कि आगे क्या करेंगे. मैंने उनको जवाब दिया कि ये जो यात्रा है, वो कुछ बताने की कोशिश कर रही है. अगर हम उसकी आवाज सुने बिना कुछ और करना शुरू कर दें तो हिंदुस्तान की आवाज का अपमान होगा.

वहीं अखिलेश और मायावती को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि मैं जानता हूं कि विपक्ष के सभी नेता हमारे साथ खड़े हैं. वो क्लियरली हमें मालूम हैं, लेकिन आज के हिंदुस्तान में कई तरह के कंपन्संस होते हैं, इसलिए मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता हूं. भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए सभी के दरवाजे खुले हैं किसी के लिए रोक नहीं है. उन्होंने कहा कि विचारधारा में समानता होती है, नफरत, हिंसा और मोहब्बत में कोई समानता नहीं होती. अखिलेश, और मायवती मोहब्बत का हिंदुस्तान चाहते हैं ये मैं जानता हूं कि वो नफरत का हिंदुस्तान नहीं चाहते.

वहीं आजतक के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि हमारी यात्रा का लक्ष्य हिंदुस्तान को एक अल्टरनेट देने का है. वैसे तो सरकार की कई कमियां हैं, जिनमें बेरोजगारी, इकोनॉमी मिसमैनेजमेंट, गलत जीएसटी, नोटबंदी, चीन को लेकर, लेकिन हम हिंदुस्तान को सोचने का, जीने का नया तरीका देने की कोशिश कर रहे हैं.

राहुल गांधी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि बीजेपी वालों के पास पैसे और फंड की कोई कमी नहीं है. वो कैंपेन चलाते रहते हैं. बड़ी इंट्रेस्टिंग बात है, जिस पर मैं 100 फीसदी विश्वास करता हूं कि सच्चाई को कोई भी कैंपेन नहीं छिपा सकता. उन्होंने मेरी छवि बिगाड़ने में 5-6 हजार करोड़ लगा दिए होंगे, थोड़े और लगा लें, लेकिन कुछ असर नहीं पड़ना है.

Latest articles

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

ईएसआई अस्पताल सोनागिरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल। कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल सोनागिरी (भेल) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...