25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराष्ट्रीय2021 में एक लाख बाइकर, पैदल यात्री, साइकिल से चलने वालों की...

2021 में एक लाख बाइकर, पैदल यात्री, साइकिल से चलने वालों की मौत; 2017 के मुकाबले 42% ज्यादा

Published on

नई दिल्ली

भारत में रोजाना आपको सड़क हादसों से संबंधित खबरें मिलती होंगी। केंद्र सरकार भी इसे रोकने के लिए काफी कोशिश करती है लेकिन आंकड़े कम होने का नाम नहीं ले रहे। इन सड़क दुर्घटनाओं में पैदल चलने वाले, साइकलिस्ट भी शामिल होते हैं जो हादसे का शिकार हो जाते हैं। इसी से संबंधित आंकड़े जारी किए गए हैं। साल 2021 के आंकड़े बताते हैं कि इस दौरान जिन बाइकर्स, पैदल चलने वाले और साइकलिस्ट ने अपनी जान गंवाई है उसकी संख्या 1 लाख है।

2017 के आंकडों से तुलना करें तो इसमें 42 फीसदी का उछाल है। हालांकि राहत की बात यह है कि कार, ट्रक, और तीन पहिया चलाने वाले लोगों की मौत में कमी आई है और यह आंकड़ा घटकर 35253 पर पहुंच गया है। इसमें 31 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। इन साइकलिस्ट, पैदल चलने वालों लोगों की मौत बताती है कि नियम बनाने वाले लोगों को इसपर और ध्यान देने की जरूरत है।

आंकड़ो पर डालिए एक नजर
भारत में सड़क दुर्घटनाएं की रिपोर्ट पर किया गया तुलनात्मक विश्लेषण यह बताता है कि 2017 से 2022 के बीच हर सालमोटरसाइकलिस्ट, पैदल चलने वाले लोग और साइकलिस्ट की मौत के आंकड़ों में उछाल देखा गया है। यह आंकड़े तब बढ़ रहे हैं जब वीकल ओनरशिप, और सड़कों का निर्माण भी तेजी से बढ़ा है। साल 2017 से तुलना करने पर Vunerable Road Users यानी VRUs के मौत के आंकड़े 49 फीसदी से बढ़कर 67 फीसदी पहुंच गया है। यह आंकडे़ डराने वाले हैं। वहीं पिछले सालों में इनकी सुरक्षा के लिए बहुत कम उपाय ही किए गए हैं। आंकड़े बताते हैं कि जहां तक पैदल चलने वाले और साइकलिस्ट का सवाल है तो सुरक्षित रास्ते के लिए पर्याप्त बुनियादी ढांचे की कमी भी एक कारण है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...