22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यJ-K: राजौरी में हिंदू परिवारों पर आतंकी हमला, 3 की मौत और...

J-K: राजौरी में हिंदू परिवारों पर आतंकी हमला, 3 की मौत और 10 घायल

Published on

जम्मू

नए साल के मौके पर जम्मू-कश्मीर में दहशतगर्दों ने खूनी खेल खेला जिसमें 2 नागरिकों की मौत हो गई। रविवार देर शाम राजौरी में आतंकियों ने तीन हिंदू परिवारों के घर पर फायरिंग कर दी। इसमें कम से कम दो की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए। जानकारी मिलते ही सुरक्षाकर्मियों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने ये गोलीबारी राजौरी के धनगरी इलाके में की है। एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने बताया कि राजौरी के ऊपरी डांगरी गांव में करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित 3 घरों में हुई गोलीबारी में दो नागरिकों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

पुलिस ने बताया कि शाम करीब सवा सात बजे हायर सेकेंड्री स्कूल, डांगरी के पास गोलीबारी की घटना हुई। इसमें एक महिला और एक बच्चे सहित एक हिंदू परिवार के 8 लोग घायल हो गए। बाद में 2 लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य का इलाज जीएमसी राजौरी में चल रहा है। मौके पर सुरक्षा बल पहुंच गए हैं। घटना अपर डांगरी गांव की है। करीब 50 मीटर की दूरी पर अलग-अलग तीन घरों में फायरिंग की गई। इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this