22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराष्ट्रीयघर में इकलौती कमाने वाली थी दिल्ली हादसे का शिकार लड़की, ऐसी...

घर में इकलौती कमाने वाली थी दिल्ली हादसे का शिकार लड़की, ऐसी है परिवार की हालत

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली आउटर के सुल्तानपुरी इलाके में दिलदहला देने वाली घटना में परिवार के बारे में बड़ी जानकारी सामने आई है. मृतक लड़की के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. घर में दो बहनें, दो भाई और मां रहती हैं. एक बड़ी बहन की शादी हो गई है. घटना में मारी गई 23 साल की लड़की ही पूरे घर में इकलौती कमाने वाली थी. उसकी मां किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं. उनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं.

जानकारी के मुताबिक, लड़की घर के खर्चे से लेकर अन्य जरूरतें पूरी करती थी. इस समय वो इवेंट कंपनी में जॉब कर रही थी. परिवार का सहारा छिनने से हर कोई गमजदा देखा जा रहा है. यहां तक कि कोई बात करने तक को तैयार नहीं है. लड़की का परिवार दिल्ली के अमन विहार इलाके में रहता है. उसके घर में मां और चार बहनें हैं. दो छोटे भाई हैं. एक भाई 13 साल और दूसरा भाई 9 साल का है. पिता की 8 साल पहले मौत हो चुकी है, एक बहन शादीशुदा है. पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद परिवार गहरे सदमे में हैं. मां ने घटना के संबंध में DCP से बात की थी.

परिजन का कहना था कि कि 31 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे बेटी घर से यह कहकर निकली थी कि उसे पार्टी (इवेंट कंपनी) का कुछ काम है. रात 9 बजे बेटी ने घर फोन किया और कहा कि वह रात में वापस आएगी. परिवार ने रात 10 बजे अंजलि को फोन किया था, लेकिन फोन बंद था. दिल्ली पुलिस ने सुबह 8 बजे परिवार को दुर्घटना के बारे में बताया.

कार से लड़की को चार किमी तक घसीटा
बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में नए साल के जश्न के बीच एक लड़की की कार से घसीटने से मौत हो गई है. सुल्तानपुरी थाने के कंझावला इलाके में पांच लड़कों ने लड़की को कार से चार किलोमीटर तक घसीटा, इससे लड़की की दर्दनाक मौत हो गई. लड़की शनिवार-रविवार की दरमियानी रात स्कूटी से घर जा रही थी, उसी दौरान कार से उसका एक्सीडेंट हो गया.

शरीर से निकल गए थे सारे कपड़े
कार से कई किलोमीटर घसीटे जाने के कारण लड़की के शरीर से सारे कपड़े अलग हो गए. शरीर में काफी चोटें आईं. उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था. दिल्ली पुलिस इसे एक एक्सीडेंट बता रही है. हालांकि, लड़की की जो फोटो सामने आई है, उसे कोई देख तक नहीं पाएगा. इसलिए हम फोटो नहीं दिखा सकते हैं. लड़की का पूरा शरीर क्षति-विक्षत हो गया था. दोनों पैर तक कट गए थे. दिल्ली फोरेंसिक विभाग की टीम एक्सीडेंटल कार और स्कूटी की जांच करने के लिए सुल्तानपुरी थाने पहुंची.

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने घटना को संज्ञान में लिया है और डीसीपी आउटर को समन नोटिस जारी किया है. DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस से कुछ रिकॉर्ड पेश करने के लिए कहा है-

A). मामले में दर्ज FIR की कॉपी.
B). मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण.
C). मरने वाली लड़की की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की कॉपी.
D). क्या लड़की के साथ किसी यौन हमले की जांच की गई है? इसकी जानकारी दें.
E). लड़की को टक्कर मारने वाली कार के रूट पर पुलिस चौकियों की सूची.
F). क्या कार को किसी पुलिस वाले ने रोका था और आरोपियों की शराब का सेवन करने की जांच की गई?

DCW ने दिल्ली पुलिस से स्पष्टीकरण मांगा और कहा- क्यों किसी पीसीआर या पुलिस कर्मियों ने कार को कई किलोमीटर तक लड़की को घसीटने से नहीं रोका? दिल्ली पुलिस के डीसीपी आउटर को 5 जनवरी तक एक्शन टेकन रिपोर्ट के साथ जवाब देने के लिए कहा गया है.

क्या कहा है दिल्ली पुलिस ने…
दिल्ली आउटर के डीसीपी हरेंद्र के सिंह ने बताया कि पुलिस ने दर्ज कार नंबर के आधार पर आरोपियों को पकड़ लिया. जांच के दौरान आरोपियों ने कहा कि उनकी कार पीड़िता की स्कूटी के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, उसके बाद वे आगे भागने लगे. लेकिन वे इस बात से बिल्कुल अनजान थे कि उनकी कार में स्कूटी समेत लड़की फंस गई है और सड़क पर कई किलोमीटर तक घसीटकर ले आए हैं.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...