22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराष्ट्रीयDelhi Horror: 5 आरोपियों में एक BJP नेता, जानिए कौन है ये

Delhi Horror: 5 आरोपियों में एक BJP नेता, जानिए कौन है ये

Published on

नई दिल्ली ,

दिल्ली के सुल्तानपुरी में कंझावला में हुई घटना से राजधानी ही नहीं देश के लोग सकते में हैं. जिसने भी इस घटना की तस्वीरें देखीं वो सिहर उठा. तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं. चार किलोमीटर तक आरोपी एक लड़की को घसीटते ले गए, जिससे उसकी मौत हो गई. अब इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है.

इस कांड में जो 5 आरोपी हैं, उनमें एक बीजेपी नेता है. इसका नाम मनोज मित्तल है. सुल्तानपुरी में इसकी राशन की दुकान है. इसके साथ ही इलाके में इसके पोस्टर लगे हुए हैं. इसमें मनोज मित्तल को बीजेपी वार्ड-42 मंगोलपुरी का सह-संयोजक बनाए जाने पर पार्टी शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया गया है.

घटना के वक्त मनोज मित्तल गाड़ी में मौजूद था
इन सभी बातों के साथ सबसे अहम बात ये है कि जिस वक्त दिल्ली को शर्मसार कर देने वाली घटना हुई, मनोज मित्तल गाड़ी में मौजूद था. इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इसमें लड़की बलेनो कार के नीचे फंसी हुई दिखाई दे रही है. इसके साथ ही कार चालक उसे घसीटते हुए यूटर्न लेते दिख रहे हैं.

कार की स्पीड को लेकर चश्मदीद की जुबानी
उधर, घटना के चश्मदीद दीपक का कहना था कि कार सामान्य गति में थी और देखने से लग रहा था कि उसे चलाने वाला नॉर्मल है. सुबह के समय करीब 3:15 बजे दीपक दूध की डिलीवरी का इंतजार कर रहे थे, तभी कार को आते देखा. उस कार में पीछे के पहियों से तेज आवाज आ रही थी.

पोस्टमार्टम के लिए बोर्ड बनाने की रिक्वेस्ट की गई
घटना को लेकर दिल्ली आउटर के डीसीपी हरेंद्र सिंह का कहना है कि सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा, आरोपियों का ब्लड सैंपल लिया गया है जिससे पुष्टि हो सके कि शराब पी थी या नहीं, पोस्टमार्टम के लिए बोर्ड बनाने की रिक्वेस्ट की गई है. तीन डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम करेगी.

दिल्ली पुलिस दोबारा क्राइम सीन का मुआयना करेगी
हरेंद्र सिंह ने कहा कि गिरफ्तार किए गए पांच लड़कों ने बताया कि लड़की कार के नीचे फंसी हुई थी इसलिए पता नहीं लगा. फिलहाल 4-5 किलोमीटर तक लड़की को घसीटने की पुष्टि की गई है लेकिन दिल्ली पुलिस दोबारा क्राइम सीन का मुआयना करेगी.

तब तक कार को इधर-उधर कर दौड़ाते रहे
उधर, दिल्ली पुलिस पर आरोप है कि पीसीआर वैन में मौजूद पुलिस ही होश में नहीं थी. पुलिस ने घटना को लेकर चश्मदीद की बात सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. चश्मदीद दीपक ने कहा कि शव जब तक कार में फंसा रहा, तब तक कार को इधर-उधर कर दौड़ाते रहे. जब शव गिर गया तो वे उसे छोड़कर मौके से फरार हो गए.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...